hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर उनके पति ने किया खास इंतजा

बॉलीवुड एक्टर कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर उनके पति ने किया खास इंतजाम

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। बीवी कटरीना कैफ के जन्मदिन पर विक्की कौशल ने खास इंतजाम किए थे। अब सेलिब्रेशन की फोटो वायरल हो रही है।एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के जन्मदिन पर उनके पति और अभिनेता विक्की कौशल ने खास पोस्ट शेयर किया है। 16 जुलाई 2026 को कटरीना कैफ ने अपना 43वां जन्मदिन मनाया। यूं तो एक्ट्रेस लाइमलाइट से दूर रह रही हैं, लेकिन खास मौकों पर वह और विक्की कौशल फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, विक्की ने बीवी के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाई।घर पर कटरीना ने मनाया बर्थडे कटरीना कैफ ने बीती शाम को किसी बड़े जश्न की बजाय घर पर ही परिवार के साथ अपना 43वां जन्मदिन मनाया। इसकी झलक उनके पति विक्की ने सोशल मीडिया पर दिखाई। ‘छावा’ एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपनी ‘जान’ को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक प्यारी फोटो शेयर की।विक्की को हग करती दिखीं कटरीना तस्वीर में विक्की कौशल अपनी बीवी कटरीना कैफ को हग करते हुए दिख रहे हैं। उनके हाथ में कैक का पीस भी है। बैकग्राउंड में ‘हैप्पी बर्थडे कटरीना’ लिखा हुआ है। साथ ही गोल्डन-व्हाइट बैलून से डेकोरेशन की गई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “जान का जन्मदिन।”कटरीना और विक्की की ये तस्वीर इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। चंद ही घंटों में इस पोस्ट को ढाई मिलियन से ज्यादा लोगों ने पसंद किया और हजारों लोगों ने कमेंट्स के जरिए उन पर प्यार लुटाया।

छावा की सफलता के बाद विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्मों की तैयारी में जुटे हुए हैं। वह संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगे जिसमें वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा अभिनेता के पास महावतार मूवी भी है। वहीं, कटरीना अभी फिल्मों से दूर हैं। आखिरी बार उन्हें विजय सेतुपति के साथ फिल्म मेरी क्रिसमस में देखा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 5 =

Back to top button