hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

मनोरंजन

राजपाल यादव की बदलने वाली है किस्मत जेल से छूटते ही मिल रहे हैं कई ऑफर्स

अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस और करीब 9 करोड़ रुपये के कर्ज मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्होंने 5 फरवरी को सरेंडर किया था। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें जल्द राहत मिल सकती है। इस बीच फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें समर्थन मिलना शुरू हो गया है।

फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने हाल ही में कहा है कि वे अपनी आने वाली फिल्मों में राजपाल की फीस बढ़ाएंगे। उन्होंने प्रोड्यूसर्स से इस बारे में बात भी कर ली है और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

चार फिल्मों में कर रहे हैं काम

राजपाल यादव के पास फिलहाल चार फिल्में हैं। इनमें तीन प्रोजेक्ट प्रियदर्शन के साथ हैं और एक फिल्म अहमद खान की है। प्रियदर्शन की जिन फिल्मों में राजपाल नजर आएंगे, उनमें भूत बंगला, हैवान और पंकज त्रिपाठी के साथ एक अपकमिंग फिल्म शामिल है।

प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा कि राजपाल लंबे समय से उनके साथ काम कर रहे हैं और मुश्किल समय में उन्हें सहयोग मिलना चाहिए।

और भी मिल रहे ऑफर

इन प्रोजेक्ट्स के अलावा राजपाल को अन्य फिल्मों और एड फिल्म्स के ऑफर भी मिल रहे हैं। कुछ निर्माता सीधे काम देकर उनका समर्थन कर रहे हैं। आमतौर पर राजपाल एक फिल्म के लिए 2 से 3 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले प्रोजेक्ट्स से उनकी आर्थिक स्थिति संभल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 11 =

Check Also
Close