hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

नाबालिग से ज़्यादती के प्रयास के मामले में पिता सहित चार आरोपियों को भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, अशोकनगर। दुनिया को शर्मसार करने वाला एक बेहद मार्मिक मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग बेटी अपने ही घर में सुरक्षित नहीं रही। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की ने अपनी मां और भाई के साथ थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई।पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया और तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस घिनौने कृत्य में लड़की का सगा पिता भी शामिल था

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके घर पर तीन लोग आए थे, जिन्होंने उसके साथ ज्यादती करने का प्रयास किया। इस पूरी घटना के दौरान पीड़िता का पिता भी वहां मौजूद था और उसकी पूरी संलिप्तता थी। मां और भाई के घर पर न होने का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई थी। जब पीड़िता ने अपने साथ हुई इस हरकत के बारे में मां और भाई को बताया, तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चारों संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पिता ने उन बाहरी लोगों को घर पर क्यों बुलाया था और इसके पीछे क्या वजह थी, इसका अभी पूरी तरह खुलासा नहीं हो पाया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − two =

Back to top button