hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
छत्तीसगढ़रायपुर

कोयला और शराब घोटाले में राज्य सरकार का बड़ा कदम

अब कोयला लेवी और शराब घोटाले की जांच में आएगी तेजी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश में हुए कोयला लेवी, शराब घोटाला और अन्य आर्थिक अपराधों की जांच को गति देने की दिशा में राज्य सरकार ने तबादला किया है। 10 पुलिस उपाधीक्षकों को राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो , रायपुर में पदस्थ किया है। आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जारी इस निर्णय के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों को एसीबी/ईओडब्ल्यू में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल के दिनों में शराब घोटाला, कोयला लेवी घोटाला, डीएमएफ, पीडीएस, भर्ती और अन्य आर्थिक अपराधों से जुड़े मामलों की जांच तेज हुई है। ऐसे में जांच एजेंसी की टीम को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह फैसला माना जा रहा है।

आदेश के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतेश कुमार गौतम सहित डीएसपी सिद्धांत तिवारी, लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, मंजुलता राठौर, राजेश कुमार झा, दीपमाला कुर्रे, मोनिका श्याम, रोशन आहुजा, रविकांत सहारे और एलेक्जेंडर किरो को प्रतिनियुक्ति पर रायपुर में पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =

Back to top button