hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंदेश
Trending

राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले- प्रधान को पद से हटना ही होगा

सरकार सोच रही है उनका मंत्रालय बदल दिया जाए

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन पेपर लीक मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, ‘ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटना ही होगा। सरकार सोच रही है उनका मंत्रालय बदल दिया जाए, लेकिन यह मंजूर नहीं।’

राहुल गांधी ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी को युवाओं से माफी मांगनी ही होगी। वे भारत के अतीत हैं और अतीत कभी भविष्य से लड़ नहीं सकता।’

उनके साथ लेफ्ट संगठन AISA की छात्राएं भी थीं। तीनों ने जंतर-मंतर पर 23 दिन की भूख हड़ताल की थी।

इससे पहले राहुल ने शुक्रवार को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें 20 जुलाई के छात्र प्रदर्शन में घायल एक युवक को साथ लेकर आए थे।

राहुल ने फिर 3 मांगें दोहराईं, कहा- इनसे कोई समझौता नहीं

राहुल ने कहा कि छात्रों की 3 मांगें हैं। इन तीनों से कोई समझौता नहीं होगा।

पहली- छात्रों की मांग साफ है कि धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए।

दूसरी मांग- छात्रों पर कार्रवाई करने वाले दिल्ली पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। छात्रों के खिलाफ पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया।

तीसरी‌- पीएम नरेंद्र मोदी को छात्रों पर हुए हमले के लिए माफी मांगनी चाहिए।

राहुल ने पास खड़े छात्रों से कहा कि उन्हें उन पर गर्व है। ये छात्र डरने वाले नहीं हैं और वे देश के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं।

24 जुलाई: राहुल ने कहा था- प्रधान क्रिमिनल शिक्षा मंत्री

राहुल ने कहा, ‘धर्मेंद्र प्रधान एक अपराधी शिक्षा मंत्री हैं। वे हमारे एजुकेशन सिस्टम के ध्वस्त होने का प्रतीक हैं। उन्हें जाना ही होगा। उन्हीं की वजह से हजारों लोग सड़कों पर हैं।’

उन्होंने छात्र के हाथ, पीठ और छाती में लगे घाव को दिखाया। राहुल ने कहा, ‘मैं यह बताना चाहता हूं कि यहां खड़ा मेरा भाई उस समय पैलेट गन से घायल हो गया था, जब वह तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहा था।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 10 =

Back to top button