जापान में 7.1 भूकंप की तीव्रता से कांपी धरती, समुद्र में 1 मीटर ऊंची सुनामी लहरों की आशंका

जापान के क्यूशू द्वीप पर स्थित कुमामोतो क्षेत्र में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का भूकंप आया. इसके बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने 1 मीटर तक ऊंची लहरों की सुनामी चेतावनी जारी की. सरकार ने कुमामोतो सहित नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रान्तों में आपातकालीन चेतावनी दी है. अभी तक किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है.
जापान के क्यूशू द्वीप पर मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. यह भूकंप कुमामोतो क्षेत्र में आया और इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक भूकंप के बाद 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई है. तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है. इस बीच चीन में धरती हिली है. चीन के किंघाई में 5.0 तीव्रता भूकंप दर्ज किया गया है.





