hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंधर्म

सावन के पहले सोमवार को देशभर में शिव मंदिरों और ज्योतिर्लिंगों में भक्तों की भीड़

सावन के पहले सोमवार को देशभर में शिव मंदिरों और ज्योतिर्लिंगों में भक्तों की भीड़ पहुंच रही है। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल बाबा बैद्यनाथ धाम में कांवड़ियों की लाइन लगभग 5km लंबी हो चुकी है।

बिहार के बांका में बाबा ज्येष्ठ गौर नाथ महादेव को जल चढ़ाने के लिए रात 2 बजे से भक्त लाइन में लग गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मंदिर में दर्शन के लिए 50 हजार लोग पहुंचेंगे।

इधर, मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी इस बार नए बने रास्ते से निकाली जाएगी। सवारी शाम 4 बजे से शुरू होगी।

कांवड़ यात्रा के चलते यूपी के मुजफ्फरनगर के सभी स्कूल-कॉलेज 3 से 10 अगस्त तक बंद रखे जाएंगे, ताकि यात्रियों की आवाजाही आसानी से हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + twelve =

Back to top button