मध्यप्रदेश
पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में मिला दिनेश सिंह जादौन का शव
मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, भिंड। शहर के ट्रैफिक थाने में पदस्थ एएसआई दिनेश सिंह जादौन ने सोमवार को पुलिस लाइन स्थित अपने शासकीय आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी प्रदीप पटेल, सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत, यातायात टीआई राघवेंद्र भार्गव सहित वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।




