hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंदेश
Trending

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे साफ;नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर की जीत तय

MP के दतिया में कांग्रेस, गुजरात में भाजपा की जीत

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। बिहार के बांकीपुर में जन सुराज के फाउंडर प्रशांत किशोर 16,887 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। 27वें राउंड की मतगणना तक प्रशांत को 53, 566 वोट मिले हैं।

वहीं भाजपा के नीरज कुमार को 38,893 वोट मिले हैं। बांकीपुर सीट बिहार भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट मानी जाती है। वे यहां से लगातार 5 बार विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।

MP के दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह जीत गए हैं। भाजपा ने यहां पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था। आशुतोष नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ पर भी कांग्रेस से पिछड़ गए।

वहीं गुजरात के मंजलपुर में भाजपा के सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने 30,499 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को हराया। 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में इस सीट पर 37.05% मतदान हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =

Back to top button