hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

ताजा खबरेंदेश
Trending

पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर की; युवाओं से हैंडलूम-डे मनाने की अपील की

पीएम मोदी ने गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर रील शेयर की। उन्होंने कहा- साथियों, 7 अगस्त, 1905 हमें भूलना नहीं है। इस दिन देश की आजादी के लिए स्वदेशी आंदोलन का प्रारंभ हुआ था। अंग्रेजों के खिलाफ देशवासियों ने बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी थी। जन-जन जुड़ गया था। अभी पिछले सप्ताह आप सभी ने फ्रेंडशिप डे मनाया।

मैं आज आग्रह करता हूं 7 अगस्त हैंडलूम डे होता है। हमने इतने ही उत्साह और उमंग के साथ हैंडलूम डे मनाना है। हैंडलूम डे मनाने का मतलब है कि हर गरीब बुनकर परिवार, जो अपने हाथों से कपड़े बनाते हैं। और इसमें नई-नई वैरायटीज होती हैं।

पीएम ने कहा- हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें

आप भी हैंडलूम की इस वैरायटी के साथ जीआरडब्ल्यूएम वीडियो करके दुनिया के सामने अपनी बात रख सकते हैं। हैंडलूम के लिए लोगों को प्रेरित कर सकते हैं। हमारा काम है आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए इन छोटे-छोटे गरीब परिवारों को भी आर्थिक रूप से समृद्ध करना।

आइए हम स्वंय हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें। उसका एक वीडियो बनाएं और देश-दुनिया में उस वीडियो को प्रचारित करें। ताकि हमारे बुनकर परिवारों के सामर्थ्य का परिचय दुनिया को भी हो। आइए 7 अगस्त हैंडलूम डे मनाएं। बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

यह पिछले 9 दिनों में पीएम मोदी का 5वां वीडियो है। रात 11 बजे जारी किए गए वीडियो को 30 मिनट में 13 लाख लोगों ने लाइक किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − eight =

Check Also
Close