hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
देश
Trending

बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती में गड़बड़ी का आरोप:उम्मीदवारों का प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने री-टेस्ट की मांग की

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रविवार को बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती का टाइपिंग एग्जाम आयोजित किया गया था। अभ्यर्थियों का आरोप है कि एग्जाम के दौरान कई कम्प्यूटर, माउस और की-बोर्ड ने काम करना बंद कर दिया।

कुछ उम्मीदवारों ने बताया कि उनकी स्क्रीन पीली हो गई। सर्वर में खराबी आने पर वे 10 मिनट बाद एग्जाम से ऑटोमेटिक लॉगआउट हो गए। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। इस एग्जाम में करीब 2,900 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

प्रदर्शन में CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कई अभ्यर्थियों को उनकी गलती के बिना ही फेल कर दिया गया। उन्होंने एग्जाम दोबारा कराने की मांग की।

बॉम्बे हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने कहा- मामलों की जांच की जा रही

बॉम्बे हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने कहा कि एजेंसी के जरिए क्लर्क पद के लिए टाइपिंग एग्जाम सामान्य तरीके से कराया गया।

हालांकि, औरंगाबाद और कल्याण समेत कुछ एग्जाम सेंटर पर तकनीकी दिक्कतों की शिकायत मिली है।

इन दिक्कतों की जांच की जा रही है। आगे क्या कार्रवाई होगी, इसकी जानकारी अभ्यर्थियों को आधिकारिक तौर पर दी जाएगी।

एग्जाम तीन सेशन में हुआ

परीक्षा तीन सेशन में हाईकोर्ट की नागपुर और औरंगाबाद बेंच के तहत 1,300 क्लर्क पदों के लिए आयोजित की गई थी।

तकनीकी गड़बड़ी की शिकायत सुबह 10 बजे से 11:15 बजे वाले सेशन में सामने आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − 5 =

Back to top button