hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
धर्म
Trending

सावन के आखिरी सोमवार पर देशभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, झारखंड के देवघर में 4km लंबी कतार:काशी में 1 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके

सावन के चौथे और आखिरी सोमवार पर देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। काशी विश्वनाथ, बाबा बैद्यनाथ, महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर में रात से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी हैं। बड़ी संख्या में कांवड़िए भी भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे हैं।

देवघर में कपाट सुबह 3:15 बजे खुले और पूजा के बाद 4:10 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हुए। यहां करीब 4 किमी लंबी कतार लगी है। काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे मंगला आरती के बाद खोले गए। यहां 6 द्वारों से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सुबह 7 बजे तक 1.05 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 2:30 बजे भस्म आरती के लिए कपाट खोले गए। इसके बाद चांदी के त्रिशूल, मुकुट और आभूषणों के साथ भांग, चंदन और ड्रायफ्रूट का श्रृंगार कर भस्म चढ़ाई गई। वहीं, ओंकारेश्वर में शाम की पारंपरिक सवारी में हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। भोपाल के पास भोजेश्वर मंदिर में 6 क्विंटल फूलों से भगवान शिव का श्रृंगार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 11 =

Back to top button