भारत के लिए गुड न्यूज: अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हुआ गौतम गंभीर का ‘चहेता

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 13 सितंबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है। इससे पहले टीम इंडिया के खेमे से अच्छी खबर है कि वॉशिंगटन सुंदर पूरी तरह से फिट हो गए हैं। ज्ञात हो कि बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति ने जब भारतीय टीम की घोषणा की थी, तब चार खिलाड़ियों वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा और जसप्रीत बुमराह को सशर्त स्क्वॉड में जगह दी गई थी। ये चारों फिटनेस क्लियरेंस हासिल करने पर ही टीम से जुड़ सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सुंदर को फिट घोषित कर दिया गया है, लेकिन अभी तक बुमराह पर सस्पेंस बरकरार है।
वाशिंगटन सुंदर सीरीज खेलने को तैयार
बता दें कि भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के चहेते माने जाने वाले वाशिंगटन सुंदर को इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के बीच हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी। उसके बाद वह जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज भी नहीं खेल सके थे। स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट अनुसार, सुंदर ने फिटनेस क्लियरेंस हासिल कर लिया है और वह अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं।





