आज से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, बाबा बर्फानी के दर्शन करने निकले भक्त

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा शनिवार (29 जून) से शुरू हो गई। बालटाल और पहलगाम कैंप से शुक्रवार सुबह 4 हजार 603 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था गुफा के लिए रवाना हुआ।

यात्रा अनंतनाग में पारंपरिक 48 किमी लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल में 14 किलोमीटर छोटे, लेकिन कठिन बालटाल मार्ग से गुजरेगी। श्रद्धालु कश्मीर के अनंतनाग जिले में 3 हजार 880 मीटर ऊंचाई पर स्थित बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे।

जम्मू-कश्मीर के रियासी में 9 जून को श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इस घटना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए 3.50 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 52 दिवसीय यात्रा 19 अगस्त को खत्म होगी। 26 जून से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। पिछले साल 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में दर्शन किए थे।

शुक्रवार (28 जून) को 4,603 तीर्थयात्री कश्मीर घाटी के बालटाल और पहलगाम बेस कैंप पहुंचे थे। 231 गाड़ियों में सवार होकर जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से CRPF की थ्री लेयर सुरक्षा के बीच यह जत्था रवाना हुआ था।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीर्थयात्रियों को रवाना किया था। उपराज्यपाल ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षित यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि बाबा अमरनाथ जी का आशीर्वाद सभी के जीवन में शांति, खुशी और समृद्धि लाए।

- Advertisement -

Latest news

इस कंपनी का बर्गर खाने से शख्स की मौत, 49 लोग भी हुए बीमार; भारत में भी हैं सैकड़ों आउटलेट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिका में मैकडॉनल्ड बर्गर से बैक्टीरिया संक्रमण (ई कोली) फैला है। मैकडॉनल्ड्स के क्वार्टर पाउंडर हैम्बर्गर खाने से...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:मदरसों से सरकारी स्कूल में ट्रांसफर नहीं होंगे बच्चे, फंडिंग भी रहेगी जारी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मदरसों को लेकर दो फैसले दिए। पहला- केंद्र और राज्य सरकारों के सरकारी मदरसों...

गोदावरी बायोरिफाइनरीज का आईपीओ 23 अक्टूबर को खुलेगा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। गोदावरी बायोरिफाइनरीज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 23 अक्टूबर को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के...

इंडिगो-विस्तारा समेत 30 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, एअर इंडिया भी हुआ अलर्ट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I 30 विमानों को एक बार फिर सोमवार देर रात बम से उड़ाने की धमकी मिली है। न्यूज...

J&K के गांदरबल में आतंकी हमला: डॉक्टर समेत 6 को गोलियों से भून डाला

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में रविवार रात आतंकियों ने गैर-स्थानीय लोगों पर हमला किया, जिसमें...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here