hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
लाइफस्टाइल

अगर आप भी हैं कपड़ों की गंध से परेशान ? तो एक बेहद सस्ता और आसान उपाय आपकी मदद कर सकता है

बारिश के मौसम में धूप नहीं निकलती जिसमें नामी के कारण कपड़ों में गंध आने लगती है

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। बारिश के मौसम में धूम नहीं निकलती और हवा में बढ़ी नमी के कारण कपड़े देर से सूखते हैं, जिससे उनमें सीलन जैसी बदबू आने लगती है कई बार धोने के बाद भी कपड़ों से ताजगी की जगह अजीब सी गंध आती रहती है ऐसे में इस 5 रुपये की चीज से कपड़ों की बदबू दूर हो सकती है

बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं कपड़े सुखाने की बड़ी परेशानी भी लेकर आता है बारिश के मौसम में धूम नहीं निकलती और हवा में बढ़ी नमी के कारण कपड़े देर से सूखते हैं, जिससे उनमें सीलन जैसी बदबू आने लगती है कई बार धोने के बाद भी कपड़ों से ताजगी की जगह अजीब सी गंध आती रहती है अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो एक बेहद सस्ता और आसान उपाय आपकी मदद कर सकता है कपड़ों से सीलन की बदबू को दूर करने के लिए 5 रुपये की ये चीज बहुत असरदार साबित होगी चलिए आपको बताते हैं क्या है वह 5 रुपये की चीज

मानसून में कपड़ों की बदबू दूर करने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल किया जा सकता है फिटकरी बाजार में मात्र 5 रुपये आसानी से मिल जाएगी फिटकरी में ऐसे गुण होते हैं, जो बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकते हैं कपड़े धोने के बाद आखिरी बार जब साफ पानी से उन्हें धोएं, तो उस बाल्टी में फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा या थोड़ा सा फिटकरी पाउडर मिला दें इसके बाद कपड़ों को 10 से 15 मिनट तक उसी पानी में छोड़ दें इसके बाद कपड़ों को सूखा दें

फिटकरी वाले पानी में कपड़े भिगोने से उनमें मौजूद नमी से पैदा होने वाली दुर्गंध कम हो सकती है इसके साथ ही कपड़ों में ताजगी बनी रहती है इसका फायदा खासकर तौर पर तौलिया, जिम के कपड़े, मोजे और रोजाना पहनने वाले कपड़ों के लिए बहुत असरदार साबित हो सकता है

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 7 =

Back to top button