अगर नहीं किया ये काम तो हो जाइए सावधान! बस कुछ घंटे और, बंद हो जाएगा आपका व्हाट्सएप

भारत में 1 मार्च 2026 से मैसेजिंग ऐप्स के लिए सिम बाइंडिंग (SIM Binding) का नया नियम प्रभावी होने जा रहा है। अब आपके स्मार्टफोन में उस सिम कार्ड का होना अनिवार्य होगा, जिस नंबर से आप WhatsApp, Telegram या Signal जैसे ऐप्स चला रहे हैं। यदि आप सिम कार्ड फोन से बाहर निकालते हैं, तो आपका अकाउंट काम करना बंद कर देगा। इस बड़े बदलाव से पहले अपनी चैट्स और डेटा को सुरक्षित रखने के लिए आपको ये तीन काम तुरंत कर लेने चाहिए:
1. अपना प्राइमरी सिम चुनें और सेट करें
कई भारतीय यूजर्स ऐसे नंबर पर WhatsApp चलाते हैं जो उनके पास नहीं है या फोन में मौजूद नहीं है। सिम बाइंडिंग लागू होने के बाद ऐसा करना संभव नहीं होगा।
आज ही वह नंबर तय करें जिसे आप स्थायी रूप से इस्तेमाल करना चाहते हैं।
सुनिश्चित करें कि वह सिम आपके फोन के सिम स्लॉट में मौजूद हो, क्योंकि सिम निकालने पर ऐप एक्सेस खत्म हो जाएगा।
2. सिम को रिचार्ज कर एक्टिव रखें
अगर आपका WhatsApp नंबर वाला सिम लंबे समय से इनएक्टिव है या उसमें रिचार्ज नहीं है, तो आपका अकाउंट खतरे में पड़ सकता है। सिम बाइंडिंग के तहत ऐप समय-समय पर सिम की उपलब्धता को वेरीफाई करेगा।
यदि सिम इनएक्टिव होने के कारण कंपनी ने उसे किसी और को अलॉट कर दिया, तो आप अपना अकाउंट हमेशा के लिए खो सकते हैं।
अपने सिम को एक वैलिड रिचार्ज प्लान के साथ एक्टिव रखें।
3. चैट्स और डेटा का बैकअप लें
नियम लागू होने के दौरान तकनीकी समस्या या अकाउंट वेरिफिकेशन फेल होने की स्थिति में आपका डेटा सुरक्षित रहे, इसके लिए बैकअप लेना अनिवार्य है।
Android और iPhone यूजर्स के लिए
WhatsApp की Settings में जाएं।
Chats विकल्प पर क्लिक करें।
Chat Backup पर जाकर ‘Include Video’ को ऑन करें।
अंत में ‘Back up now’ पर क्लिक कर अपना पूरा डेटा सुरक्षित करें।





