अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर दिया विवादित बयान

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । कालीचरण महाराज के बाद अब जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर विवादित बयान दिया है। यति नरसिंहानंद ने गांधी को गंदगी बताया। उन्होंने हरिद्वार से एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि हमने तय किया था कि गांधी के बारे में नहीं बोलेंगे, लेकिन आज मजबूरी है।

गांधी नाम की गंदगी के कारण कालीचरण महाराज को जिन्होंने गिरफ्तार किया है, उनका मां काली और महादेव समूल नाश करेंगे। नरसिंहानंद गिरि ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने बहुत ही बेशर्मी भरा काम किया है।

बता दें कि यति नरसिंहानंद गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत हैं। 6 दिसंबर को उन्होंने शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी का धर्मांतरण कराया था। साथ ही रिजवी को नया नाम जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी दिया था।

नरसिंहानंद गिरि ने कहा कि गांधी के बारे में कालीचरण महाराज ने जो कहा हम उससे सौ फीसदी सहमत हैं। सभी परिस्थितियों में हम कालीचरण महाराज के साथ हैं। हम आशा करते हैं कि जल्द उनकी जमानत होगी और वह बाहर आ जाएंगे, लेकिन अगर उनकी जमानत में देरी की गई, तो हम लोग वहां जाकर उनके लिए संघर्ष करेंगे।

- Advertisement -

Latest news

बलिया में 20 करोड़ की लागत से बनने जा रही हैं दो सड़कें

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/ बलिया यूपी बलिया(यूपी) की भाजपा विधायक केतकी सिंह के प्रयास से वर्षों से जर्जर सड़क की...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

बलिया में 20 करोड़ की लागत से बनने जा रही हैं दो सड़कें

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/ बलिया यूपी बलिया(यूपी) की भाजपा विधायक केतकी सिंह के प्रयास से वर्षों से जर्जर सड़क की...

गौ सेवा में समर्पित विद्या सागर सेवा आश्रम समिति को सरकार से सहयोग की दरकार

राष्ट्र आजकल/रिजवान मंसूरी/सिहोरा जबलपुर सिहोरा - आवारा और सड़क दुर्घटना से घायल गौ वंश की सेवा को लगातार समर्पित...

मुख्यमंत्री सचिवालय में दूसरी बार बड़ा बदलाव, मुख्यमंत्री के सचिव सहित 42 आईएएस अधिकारी बदल दिए

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि भोपाल । राज्य सरकार ने सोमवार देर रात मुख्यमंत्री के सचिव सहित 42 आईएएस अधिकारी बदले दिए। मुख्यमंत्री सचिवालय...

कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार सामने से आ रहे कंटेनर से टक्कर, हादसे में कार सवार तीन लोगों की...

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि सागर। राहतगढ़ थाना क्षेत्र के भोपाल रोड पर मंगलवार सुबह कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here