अमेरिकियों को हफ्ते में 3 दिन अनिद्रा की समस्या:हर 5 में से एक शख्स रात में सो नहीं पा रहा, महंगाई बढ़ा रही तनाव

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । कोरोना के बाद अब महंगाई से अमेरिकी नागरिक परेशान हैं। यही वजह है कि हर 5 में से एक अमेरिकी रात में चैन से सो नहीं पा रहा है। यह खुलासा ओहायो यूनिवर्सिटी के मेडिकल सेंटर में हाल ही में हुई रिसर्च से हुआ है। शोधकर्ताओं का कहना है कि यहां लोग इतिहास में अब तक के सबसे ज्यादा तनाव से गुजर रहे हैं। 68% लोगों को तनाव के कारण नींद नहीं आ रही है।

इंटरनल मेडिसिन की प्रोफेसर डॉ. अनीसा दास के अनुसार 2018 से 2021 के बीच नींद न आने के मामलों में 29% इजाफा हुआ है। डॉ. अनीसा दास का कहना कि तनाव के कारण दिल धड़कने की रफ्तार बढ़ जाती है। इस वजह से ब्लड प्रेशर और मांसपेशियों में खिंचाव की स्थिति पैदा होती है और लोगों को नींद नहीं आती। ऐसे हालात में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अमेरिकी रात में औसतन 5 घंटे सोते हैं। वहीं हफ्ते में 3 दिन नींद न आने की समस्या से जूझते हैं।

रात में फोन, टीवी स्क्रीन देखना खतरनाक
एक दूसरी रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में सिर्फ 8% लोगों को ही ऐसा लगता है कि उन्हें नींद से पूरा आराम मिला है। 50% लोग सोने से पहले फोन चलाते हैं। वहीं 37% लोग टीवी देखते हुए सोते हैं। डॉ. दास कहती हैं कि रात में फोन या टीवी से आने वाली रोशनी हमारी बॉडी क्लॉक को गुमराह कर देती है, जिससे हमें रात में सही समय पर नींद नहीं आती। नींद न आना किसी बीमारी का लक्षण भी हो सकती है। वे कहती हैं कि मोबाइल-टीवी के इस्तेमाल से बचना और दिन की धूप में बाहर निकलना हमें आसानी से सोने में मदद कर सकता है।

कमरे में अंधेरा और उसे ठंडा रखें
प्रो. अनीसा दास कहती हैं कि रात में समय पर सोने के लिए हमें बेडरूम में थोड़े बदलाव करने होंगे। जैसे- बेडरूम का तापमान कम करना होगा। कमरे में ज्यादा से ज्यादा अंधेरा रखना होगा। इससे शांत रहने के साथ अच्छी नींद मिल सकती है।

- Advertisement -

Latest news

बलिया में 20 करोड़ की लागत से बनने जा रही हैं दो सड़कें

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/ बलिया यूपी बलिया(यूपी) की भाजपा विधायक केतकी सिंह के प्रयास से वर्षों से जर्जर सड़क की...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

गौ सेवा में समर्पित विद्या सागर सेवा आश्रम समिति को सरकार से सहयोग की दरकार

राष्ट्र आजकल/रिजवान मंसूरी/सिहोरा जबलपुर सिहोरा - आवारा और सड़क दुर्घटना से घायल गौ वंश की सेवा को लगातार समर्पित...

आम आदमी पार्टी ने गांधी जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि मंडला। आम आदमी पार्टी मंडला के कार्यकर्ताओं ने रंगरेज घाट नर्मदा तट पर स्थित गांधी मैदान पहुंचकर महात्मा गांधी...

मुक्तिधाम में व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

राष्ट्र आजकल/रिजवान मंसूरी/सिहोरा जबलपुर सिहोरा खितौला में हिरन नदी मुक्तिधाम में व्यवस्था के लिए...

पार्वती नदी पर बन रहा है वैकल्पिक मार्ग कार्य चालू

राष्ट्र आजकल/मुकेश बैरागी/जिला ब्यूरो भोपाल बैरसिया नरसिंहगढ़ को जोड़ने वाले रोड पर पार्वती नदी का पुल जो की क्षतिग्रस्त...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here