असम में बाढ़ से हालात बदतर, 56 लोगों की मौत, 16 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ देश के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बन गई है। असम में बाढ़ के चलते गुरुवार को 8 लोगों की मौत हुई, जिससे अब तक मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 56 हो गया है। 29 जिलों के 21.13 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क में आई बाढ़ में अब तक कुल 31 जानवरों की डूबने से मौत हो चुकी है, जबकि 82 जानवरों को बाढ़ से बचाया गया है।

उत्तराखंड में गंगोत्री-गोमुख ट्रैक पर चिरबासा धारा में आई बाढ़ के चलते उस पर बना लकड़ी का पुल टूट गया। इस धारा में दिल्ली के दो कांवड़िए बह गए। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गंगोत्री से लगभग नौ किलोमीटर दूर हुई। ग्लेशियर के पिघलने के कारण धारा का जलस्तर अचानक बढ़ गया था।

IMD ने शुक्रवार के लिए 17 राज्यों- जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, उत्तरी पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, असम, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, गोवा में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 11 राज्यों- हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

एक तरफ जहां बाकी देश मानसूनी बारिश से सराबोर हो रहा है, वहीं गर्मियों में भी ठंडी रहने वाली कश्मीर घाटी इन दिनों तप रही है। श्रीनगर हो या गुलमर्ग, सोनमर्ग हो या फिर अमरनाथ यात्रा रूट, पहली बार पूरी घाटी लू की चपेट में है। पारा लगातार 32 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।

श्रीनगर पहली बार बीते 7 दिन से 35 डिग्री से ज्यादा तापमान झेल रहा है। गुरुवार को यह 35.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से करीब 7 डिग्री ज्यादा है। इससे पहले 9 जुलाई 1999 को श्रीनगर में 37 डिग्री तापमान था।

हीटवेव के चलते घाटी के स्कूलों में 17 जुलाई तक गर्मी की छुट्‌टी घोषित कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने भी हेल्थ एडवाइजरी जारी कर दी है। जिन इलाकों में 15 दिन पहले तक बहुत ज्यादा भीड़ थी, वहां गर्मी के चलते पर्यटक घट गए हैं। ये हालात तब हैं, जब जम्मू-कश्मीर में मानसून दस्तक दे चुका है।

- Advertisement -

Latest news

सोना हुआ महंगा, चांदी की भी बढ़ी चमक, जानें आज क्या है 22-24 कैरेट गोल्ड का रेट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने की कीमतों में आज यानी 20 सितंबर को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA)...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

धरती से 400 KM दूर अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ 100 दिन से अंतरिक्ष में फंसीं भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विलमोर ने इंटरनेशनल...

बांग्लादेश को 17 अरब रुपये की मदद देगा अमेरिका, US डेलिगेशन से मिले मोहम्मद यूनुस

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिका ने बांग्लादेश को 1700 करोड़ रुपए की मदद देने का ऐलान किया है। इस मदद के...

दिल्ली को आज मिलेगा नया मुख्यमंत्री, CM अरविंद केजरीवाल देंगे पद से इस्तीफा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। सुबह 11 बजे उन्होंने CM हाउस में विधायक...

गरीब पात्र लोगों का केवाईसी कराने के बावजूद भी राशन कार्ड सूची से काटा गया नाम

राष्ट्र आजकल /प्रदीप बच्चन /बलिया यूपी बलिया( यूपी) मे नगर पंचायत के सभासद मोहम्मद सद्दाम ने उप जिलाधिकारी निशांत...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here