इंदौरग्वालियरमध्यप्रदेश
बालापुरा में रहने वाले मोहिन खान का मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल
चार बच्चियों के पिता और गर्भवती पत्नी को छोड़कर प्रेमिका के साथ फरार

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, श्योपुर | बालापुरा में रहने वाले मोहिन खान का मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। चार बच्चियों के पिता और गर्भवती पत्नी को छोड़कर प्रेमिका के साथ फरार होने वाले युवक मोहिन खान पर उनकी पत्नी की शिकायत कर बाद कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस प्रकरण दर्ज होने के बात मोहिन खान और उसके साथ रहने वाली युवती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अपनी सफाई पेश की है।
बालापुरा निवासी मोहिन खान शादीशुदा होकर चार बच्चों का पिता है, इसके अलवा उसकी पत्नी गर्भावती है। गत 6 जून को मोहिन खान घर से दुकान का माल खरीदने की बात कहकर दूसरे धर्म की लड़की के साथ फरार हो गया। जब उसकी पत्नी के पता चला तो उसने अपने पति मोहिन खान पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।





