hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
भोपाल

भोपाल में पदस्थ पुलिस हवलदार की भिंड में रहस्यमयी मौत..

सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत गीता भवन गली में शनिवार देर रात एक पुलिस हवलदार संदिग्ध परिस्थितियों में बेसुध अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर आई, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 36 वर्षीय उमेश पुत्र रामकुमार दौहरे निवासी यदुनाथ नगर थाना देहात के रूप में हुई है। वह भोपाल पुलिस लाइन में हवलदार के पद पर पदस्थ था।
बताया जा रहा है कि उमेश 14 अप्रैल को छुट्टी लेकर भोपाल से अपने गृह नगर भिंड आया था। स्वजन के मुताबिक शुक्रवार रात करीब आठ बजे उमेश घर से एक दोस्त के यहां जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसी बीच शनिवार रात करीब डेढ़ बजे डायल 112 को सूचना मिली कि गीता भवन वाली गली में एक युवक बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ है।


मौत का कारण स्पष्ट नहीं
सूचना मिलते ही डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। घर में पत्नी प्रीती के अलावा दो छोटे बेटे हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। मृतक के अंतिम समय में किससे संपर्क हुआ और किन परिस्थितियों में वह गली में बेसुध मिला, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + three =

Back to top button