hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंभोपालमध्यप्रदेश
Trending

भोपाल में शिया समुदाय ने फतेहगढ़ इमामबाड़ा में काली ईद मनाई:राजस्थान में लोगों ने काली पट्टी बांधी

देशभर में आज ईद मनाई जा रही है। इस दौरान अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का असर दौराने को मिला है। शिया समुदाय के लोगों ने श्रीनगर, भोपाल, जयपुर, अजमेर, सीकर, बंगाल के मुर्शिदाबाद और यूपी के संभल में नमाज के दौरान लोग काली पट्टी बांधकर पहुंचे।

भोपाल के इमामबाड़ा में अयातुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीर रखकर श्रद्धांजलि दी गई। तकरीर में मौलाना राजी उल हसन ने जुल्म के खिलाफ खड़े होने की बात कही। शिया समुदाय ने फतेहगढ़ इमामबाड़ा में काली ईद मनाई। नमाज के बाद अमेरिका और इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगे।

राजस्थान के जयपुर, सीकर, अजमेर सहित कई जिलों में काली पट्‌टी बांधकर नमाज अदा की गई। मस्जिदों पर काले झंडे लगाए गए थे। शिया समुदाय ने विरोध में आज नए कपड़े भी नहीं पहने। घरों में बनने वाले परंपरिक भोजन खीर, सेवइयां भी नहीं बनाई गईं।

मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ने के लिए लोग इकट्‌ठे हो रहे हैं। ईद-उल-फित्र के मौके पर राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह शरीफ में सुबह 5 बजे दरगाह का ‘जन्नती दरवाजा’ खोला गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + nineteen =

Back to top button