hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
भोपालमध्यप्रदेश

भोपाल-रायसेन हाईवे और कजलीखेड़ा में 89 मकान व दुकानें हटाई गईं

प्रशासन ने करीब सात करोड़ रुपये मूल्य की जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में शनिवार को प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 89 मकान और दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। भोपाल-रायसेन नेशनल हाईवे चौड़ीकरण के लिए छावनी पठार क्षेत्र में 52 निर्माण हटाए गए, जबकि कोलार रोड के कजलीखेड़ा में सरकारी जमीन पर बने 35 मकान और दुकानों को जमींदोज किया गया। प्रशासन के अनुसार कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करीब सात करोड़ रुपये है।

जानकारी के अनुसार भोपाल से रायसेन जाने वाले नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को हटाने के लिए शनिवार को हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। छावनी पठार क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग की जमीन पर वर्षों से कब्जा कर 52 मकान और दुकानें बना ली गई थीं। पुलिस बल की मौजूदगी में सुबह शुरू हुई कार्रवाई दोपहर तक चली। इस दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से कच्चे और पक्के निर्माणों को हटाया गया। वहीं, कोलार रोड स्थित कजलीखेड़ा में एसडीएम पीसी पांडे के नेतृत्व में पांच एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। दोपहर बाद शुरू हुई कार्रवाई में कजलीखेड़ा थाना पुलिस की मौजूदगी में 35 मकान और दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन के मुताबिक कई वर्षों से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। कुछ लोगों ने चार से पांच हजार वर्गफीट क्षेत्र में फार्म हाउस तक बना लिए थे। प्रशासन का कहना है कि सरकारी और सार्वजनिक उपयोग की जमीनों से अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + five =

Back to top button