hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
छत्तीसगढ़बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में साइको किलिंग का हुआ खुलासा

एक मामूली से दुकानदार ने एक-एक कर 8 लोगों को उतारा मौत के घाट  

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यहां एक दुकानदार ने चार महीने में 8 लोगों को जहर देकर मार डाला। 8 लोगों की जान लेने के लिए आरोपी दुकानदार ने बोरेक्स पाउडर यानी सुहागा का इस्तेमाल किया और 8 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। किसी को शक ना हो, इसके लिए आरोपी साइको किलर ने मृतकों के परिजनों की मदद की और उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल रहा। अब पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी साइको किलर को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

मामला छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजर के कसडौल थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले 46 साल के राम सहाय जयसवाल के सिर पर ऐसी सनक चढ़ी कि उसने 4 महीने के अंदर 8 लोगों को जहर देकर मार दिया। जब मृतकों में से एक के परिवार में पुलिस में मामला दर्ज करवाया और उसमें राम सहाय जयसवाल को संदिग्ध के तौर दिखाया, तभी मामले का खुलासा हो गया। पुलिस में हुई शिकायत के बाद 14 मई को जयसवाल के आखिरी शिकार महेतारू साहू का शव कब्र से बाहर निकाला गया। इसके बाद लैब में जांच की गई। जांच में बड़ा खुलासा हुआ। इसके बाद एक-एक कर 6 और कब्रों से शवों को निकाला गया। इन सभी की मौत की वजह जानकर सबके होश उड़ गए। सब की मौत सुहागा की अधिकता के कारण हुई थी। इसके बाद आरोपी जयसवाल को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गांव में लगातार हो रही मौतों से ग्रामीण डरे हुए थे। लोगों को लग रहा था कि जो कुछ हो रहा है, वो सब प्राकृतिक रूप से हो रहा है, लेकिन पुलिस ने जब खुलासा किया तो सब दंग रह गए। आरोपी राम सहाय जयसवाल के कबूलनाम के बाद पुलिस ने बताया कि उसने बदले की भावना, मानसिक कुंठा और छोटी-मोटी बातों को लेकर हुए विवाद का बदला उनकी जान लेकर लिया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =

Back to top button