hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

चलती ट्रेन में धुआं देख कर यात्री हो गए परेशान..सतना स्टेशन पर रोकी गई जबलपुर-रीवा शटल

जबलपुर रेल मंडल के उचेहरा और सतना स्टेशन के बीच 11705 जबलपुर-रीवा शटल में यात्रियों ने पहियों के पास से चिंगारी उठते देखी। चंद पलों में धुआं भी उठने लगा, जिसकी वजह से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।

ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड ने इसकी सूचना तत्काल रेलवे के कंट्रोल रूम को दी। नतीजतन गाड़ी के सतना स्टेशन पहुँचते ही रेलवे की टीम ने गाड़ी में सुधार कार्य प्रारंभ कर दिया। इस पूरी प्रक्रिया में ट्रेन करीब आधा घंटा सतना स्टेशन पर ही खड़ी रही।

ब्रेक बाइंडिंग बनी घटना का मुख्य कारण

जानकारी के अनुसार, 11705 जबलपुर-रीवा शटल के कोच क्रमांक 114674 के पहिए में ब्रेक बाइंडिंग होने के कारण धुआं उठने लगा। इसे देखकर यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया और भागमभाग की स्थिति निर्मित हो गई।

हालांकि, समय रहते ही रेल कर्मियों ने गड़बड़ी की जांच करते हुए स्थितियों पर नियंत्रण कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही रेल कर्मचारियों ने पहले सभी यात्रियों को सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर उतार दिया।

सुधार कार्य के बाद रीवा रवाना हुई ट्रेन

इसके बाद स्टेशन पर मौजूद रेलवे के तकनीकी स्टाफ ने पूरे मामले को समझा और गाड़ी में सुधार कार्य किया। इस पूरी घटना की वजह ब्रेक बाइंडिंग के रूप में सामने आई। इसके चलते यह गाड़ी करीब आधे घंटे की देरी से रीवा की ओर रवाना हो पाई।

देवेंद्र यादव (टीआइ-आरपीएफ) – ‘ब्रेक ब्लॉक जाम हो जाने से यह स्थिति निर्मित हुई थी। उचेहरा से ट्रेन को आगे निकालने के बाद उसे सतना स्टेशन में अटेंड कर सुधार कार्य किया गया। इसके बाद ही गाड़ी रीवा की ओर रवाना हो पाई।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 7 =

Back to top button