देपालपुर में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि देपालपुर इंदौर | इंदौर के देपालपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत चमन चौराहे पर गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। युवक करीब 5 बजे अपनी पत्नी को ससुराल छोड़ कर नौकरी के लिए निकल रहा था। तभी वह अज्ञात ट्राले के पिछले पहिए में आ गया। जिस से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक का शव सड़क पर पड़ा तभी वहा पर घूम रहे आवारा श्वानों ने भी शव को अपना शिकार बनाया। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार मानपुर के कमदपुर निवासी युवक धर्मेंद्र पुत्र राधेश्याम सिसौदिया बुधवार को गौतमपुरा के रूणजी में अपनी पत्नी को मौके छोड़ने गया था। गुरुवार सुबह वह अपनी बाइक एमपी 09 जेडजे 1204 से नौकरी पर जाने के लिए निकला। तभी चमन चौराहे पर एक ट्राले को ओवरटेक करते समय वह पिछले पहिए को चपेट में आ गया और ट्राला उसके ऊपर से गुजर गया। जिससे धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी से अज्ञात ट्राले की जानकारी निकल रही है।

- Advertisement -

Latest news

सरकारी कर्मचारी ने जमीन संबंधी फरियाद लेकर पहुंची महिला से की अभद्रता, सरेआम थप्पड़ बरसाए और जूते से पिटाई की

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद तहसील में सरकारी कर्मचारी ने सोमवार दोपहर जमीन संबंधी फरियाद लेकर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

देश के कई राज्यों में सर्दी का असर,17 राज्यों में कोहरा, UP में ट्रेनें-फ्लाइट लेट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I देश के कई राज्यों में सर्दी का असर है। 17 राज्यों में रविवार सुबह घना कोहरा भी...

मंत्री विधायक ने गौशाला में चिकित्सा केंद्र और ट्राली सह पशु वाहन का शुभारंभ किया

राष्ट्र आजकल/ मुकेश बैरागी/ जिला ब्यूरो भोपाल बैरसिया। मप्र शासन पशु पालन और डेयरी विभाग के मंत्री लखन पटेल...

साइबर ठगों ने ऐंठे 35 लाख रुपये

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के रक्षा नगर कालोनी निवासी कुसुमलता (61) को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगों ने 35 लाख...

सरकारी कर्मचारी ने जमीन संबंधी फरियाद लेकर पहुंची महिला से की अभद्रता, सरेआम थप्पड़ बरसाए और जूते से पिटाई की

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद तहसील में सरकारी कर्मचारी ने सोमवार दोपहर जमीन संबंधी फरियाद लेकर...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here