hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश
Trending

दिल्ली जाने वाली ट्रेनें निरस्त; जानें 9 और 10 अक्टूबर को भोपाल, जबलपुर और कोटा से कौन-कौन सी ट्रेनें नहीं चलेंगी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है।

रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पश्चिम मध्य रेल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली प्रमुख ट्रेनों के साथ भोपाल होकर संचालित राजधानी एक्सप्रेस और रानी कमलापति से चलने वाली शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित होगा।

रेलवे की सूचना के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने वाली मुंबई–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस सहित जबलपुर से चलने वाली तीन ट्रेनें निरस्त रहेंगी। वहीं, रानी कमलापति–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस भी 9 अक्टूबर को नहीं चलेगी। कोटा–हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी को 10 अक्टूबर के लिए निरस्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =