DRI ने पोर्ट पर मारा छापा, मुंबई में 125 करोड़ की हेराेइन बरामद

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । मुंबई में जारी क्रूज ड्रग्स पार्टी केस के बीच राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने मुंबई पोर्ट पर छापा मारा है। यहां एक कंटेनर से 25 किलो हेरोइन बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 125 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस मामले में अभी तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

DRI की मुंबई यूनिट ने पोर्ट पर छापेमारी के बाद नवी मुंबई के 62 साल के कारोबारी जयेश सांघवी को गिरफ्तार किया है। सांघवी पर आरोप है कि वे ईरान से मूंगफली के तेल की एक खेप में हेरोइन को छिपाकर मुंबई लाए थे। DRI के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर नवी मुंबई के न्हावा शेवा में ईरान से आए एक कंटेनर को पकड़ा गया और इसकी तलाशी में हेरोइन बरामद हुई।

DRI के अधिकारी ने बताया कि यह कंटेनर वैभव एंटरप्राइजेज के संदीप ठक्कर ने इम्पोर्ट किया था, जिनका मस्जिद बंदर में ऑफिस है। DRI की टीम ने उनसे भी पूछताछ की है। ठक्कर ने DRI को बताया कि सांघवी ने उन्हें अपनी फर्म के IEC पर ईरान से सामान इम्पोर्ट करने के लिए 10,000 रुपए प्रति खेप का ऑफर दिया था। वे 15 साल से सांघवी के साथ कारोबार कर रहे थे, इसलिए उन्होंने उन पर भरोसा किया।

DRI ने सांघवी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS) के तहत मामला दर्ज किया है। गुरुवार को उसे मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 11 अक्टूबर तक DRI हिरासत में भेज दिया है। सांघवी की गिरफ्तारी के बाद अब DRI की टीम आज सुबह से मुंबई पोर्ट पर मौजूद कुछ दूसरे कंटेनर्स की भी तलाशी ले रही है।

DRI ने कोर्ट में दावा किया है कि सांघवी एक सिंडिकेट का हिस्सा है और इसमें शामिल सभी लोगों की डीटेल जानने के लिए सांघवी से पूछताछ करने की जरूरत है। DRI को शक है कि पहले भी इस तरह की खेपों के जरिए तस्करी की गई होगी। इससे पहले जुलाई में DRI ने मुंबई बंदरगाह से 293 किलो हेरोइन जब्त की थी और संधू एक्सपोर्ट पंजाब के मालिक प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार किया था।

- Advertisement -

Latest news

बलिया में 20 करोड़ की लागत से बनने जा रही हैं दो सड़कें

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/ बलिया यूपी बलिया(यूपी) की भाजपा विधायक केतकी सिंह के प्रयास से वर्षों से जर्जर सड़क की...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

आम आदमी पार्टी ने गांधी जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि मंडला। आम आदमी पार्टी मंडला के कार्यकर्ताओं ने रंगरेज घाट नर्मदा तट पर स्थित गांधी मैदान पहुंचकर महात्मा गांधी...

मुक्तिधाम में व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

राष्ट्र आजकल/रिजवान मंसूरी/सिहोरा जबलपुर सिहोरा खितौला में हिरन नदी मुक्तिधाम में व्यवस्था के लिए...

बलिया में 20 करोड़ की लागत से बनने जा रही हैं दो सड़कें

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/ बलिया यूपी बलिया(यूपी) की भाजपा विधायक केतकी सिंह के प्रयास से वर्षों से जर्जर सड़क की...

गौ सेवा में समर्पित विद्या सागर सेवा आश्रम समिति को सरकार से सहयोग की दरकार

राष्ट्र आजकल/रिजवान मंसूरी/सिहोरा जबलपुर सिहोरा - आवारा और सड़क दुर्घटना से घायल गौ वंश की सेवा को लगातार समर्पित...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here