दुनिया की तीसरी बड़ी एविएशन कंपनी बनी IndiGo, मार्केट कैप पहुंचा इतना लाख करोड़ रुपये के पार!

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। भारत की इंडिगो एयरलाइन मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की तीसरी बड़ी एविएशन कंपनी बन गई है। कंपनी का मार्केट-कैप 17.6 बिलियन डॉलर (करीब ₹1.47 लाख करोड़) पहुंच गया है। साउथवेस्ट एयरलाइन को पीछे छोड़कर इंडिगो ने ये मुकाम हासिल किया है।

ग्लोबल एयरलाइन्स की इस लिस्ट में पहले नंबर पर US-बेस्ड डेल्टा एयरलाइन्स है। इसका मार्केट कैप 30.4 बिलियन डॉलर (करीब ₹2.53 लाख करोड़) है। वहीं 26.5 बिलियन डॉलर (₹2.16 लाख करोड़) मार्केट कैप के साथ रायनएयर होल्डिंग्स दूसरे नंबर पर है।

पिछले साल 14वें नंबर पर थी एयरलाइन
पिछले साल मार्च में इंडिगो मार्केट कैप के हिसाब से ग्लोबल एयरलाइन्स की लिस्ट में 14वें नंबर पर थी। इंडिगो ने दिसंबर 2023 में यूनाइटेड एयरलाइंस को पीछे छोड़ा था और इस साल जनवरी में एयर चाइना और फरवरी में सिंगापुर एयरलाइंस को पीछे छोड़ा था।

कंपनी के शेयर ने पिछले एक साल में 102.55% का रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में इसमें 50.25%, एक महीने में 18.25% और इस साल 1 जनवरी से अब तक 27.78% की बढ़ोतरी हुई है। आज यानी 10 मार्च को यह 4.73% की बढ़त के साथ 8,306 रुपए पर बंद हुआ।
डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, भारत के एविएशन सेक्टर में इंडिगो की 60.2% की हिस्सेदारी है। यात्रियों की संख्या के हिसाब से दूसरे नबर पर एअर इंडिया है, इसकी हिस्सेदारी 12.2% है। हालांकि, टाटा ग्रुप के अंडर चलने वाली एयरलाइन्स की टोटल हिस्सेदारी 28.2% है।

- Advertisement -

Latest news

टैक्स सेविंग के लिए कुछ ही दिन का समय:पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम्स में कर सकते हैं निवेश

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I वित्त वर्ष 2024-25 खत्म होने में अब करीब 1 महीने का समय बचा है। ऐसे में अगर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here