hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
देश
Trending

एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या:बड़ी बेटी और उसका बॉयफ्रेंड फरार; दोनों से मिलने फ्लैट में पहुंचा था परिवार

बेंगलुरु के केआर पुरम इलाके में एक अपार्टमेंट में एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 52 साल के सोमसुंदर, उनकी पत्नी 48 साल की मुथुलक्ष्मी और 19 साल की बेटी सुप्रिया के रूप में हुई है।

माता-पिता और छोटी बेटी सोमवार शाम उस फ्लैट पर पहुंचे थे, जहां परिवार की बड़ी बेटी श्वेता और उसका बॉयफ्रेंड केनेथ रहते थे। वहीं पर तीनों के खून से लथपथ शव बरामद हुए। पुलिस को शक है कि बड़ी बेटी और उसके बॉयफ्रेंड ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, बड़ी बेटी श्वेता पिछले दो महीने से अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग फ्लैट में रह रही थी। परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। परिवार बेटी से मिलने फ्लैट पहुंचा।

मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ। पुलिस का मानना है कि इसी दौरान दोनों आरोपियों ने तीनों पर कई बार चाकू से हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। है। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की हैं।

कॉलेज छात्रों ने PG मालिक की बैट से पीटकर हत्या की

इधर बेंगलुरु में PG (पेइंग गेस्ट) मालिक की बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो कॉलेज छात्रों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान 37 साल के माधव माटले के रूप में हुई है।

घटना सोमवार शाम करीब 6:30 बजे कस्तूरीनगर मेन रोड स्थित उनके PG के बाहर हुई। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, राकेश और डॉन ब्राइट सन नाम के दो युवक PG कैंपस में लगे नल के पानी से अपने पैर धो रहे थे। PG मालिक ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई।

शराब के नशे में थे आरोपी, दोनों गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी उस PG में नहीं रहते थे और घटना के समय शराब के नशे में थे। बहस के दौरान माधव माटले एक बैट लेकर आए। आरोप है कि दोनों युवकों ने बैट छीन लिया और उसी से उन पर हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल माटले की बाद में मौत हो गई। राममूर्ति नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश BCom फाइनल ईयर का छात्र और डॉन ब्राइट सन BBA फर्स्ट ईयर का छात्र है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =

Back to top button