hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
भोपालमध्यप्रदेश

एम्स भोपाल में 15 अगस्त से शुरू होगी प्री-पेड स्मार्ट कार्ड सेवा

मरीजों को मिलेगी कैशलेस सुविधा, भुगतान के लिए नहीं लगानी होगी लाइन

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, भोपाल। एम्स भोपाल ने मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए प्री-पेड कैशलेस स्मार्ट कार्ड सेवा शुरू की है। डिजिटल इंडिया अभियान के तहत शुरू की गई यह सुविधा 15 अगस्त से मरीजों के लिए उपलब्ध होगी। इसके जरिए अस्पताल में विभिन्न सेवाओं का भुगतान बिना नकद राशि के आसानी से किया जा सकेगा। इसे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के सहयोग से शुरू किया है। स्मार्ट कार्ड का शुभारंभ एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक एवं सीईओ प्रो. डा. माधवानन्द कर तथा एसबीआई भोपाल सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक प्रवाश कुमार सुबुधि ने किया

प्रो. डॉ. माधवानन्द कर ने बताया कि स्मार्ट कार्ड के माध्यम से मरीजों को भुगतान के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा और दूर-दराज़ से आने वाले मरीजों को अधिक नकदी साथ रखने की आवश्यकता भी नहीं होगी। इससे पंजीयन, जांच और अन्य अस्पताल सेवाओं के भुगतान की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज और सुविधाजनक होगी।कार्यक्रम में उप निदेशक (प्रशासन) संदेश जैन, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डा.) विकास गुप्ता, उप चिकित्सा अधीक्षक डा. (मेजर) मयंक दीक्षित, एम्स के वरिष्ठ संकाय सदस्य और एसबीआई के वरिष्ठ बैंकिंग अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − four =

Back to top button