hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
बिज़नेस
Trending

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बदली क्रू मेंबर्स की यूनिफॉर्म: केले के रेशों से बने फैब्रिक से तैयार हुए कपड़े

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने एयरक्राफ्ट के लुक के बाद अब केबिन क्रू और फ्रंटलाइन स्टाफ की यूनिफॉर्म बदल दी है। 1 सितंबर से नई यूनिफॉर्म को लागू कर दिया गया है।

टाटा ग्रुप की एयरलाइन ने भारतीय कपड़ा परंपराओं को एक आधुनिक और समकालीन वार्डरोब में शामिल किया है। इममें केले के रेशों से बने फैब्रिक से कपड़े तैयार किए गए हैं। साथ ही इनमें कांजीवरम, पटोला और गमोसा क्राफ्ट डिजाइन दिया गया है।

इन टीमों को मिली नई यूनिफॉर्म

यह नया लुक सिर्फ केबिन क्रू जैसे- एयर होस्टेस और फ्लाइट अटेंडेंट्स तक सीमित नहीं है। एयरलाइन ने एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ, एविएशन सिक्योरिटी टीम और फ्लाइट ऑपरेशंस से जुड़े सभी कर्मचारियों के लिए नई यूनिफॉर्म लागू की है। इसमें सिर्फ सहूलियत ही नहीं, बल्कि कपड़ों के सुंदर और आकर्षक डिजाइन का भी खास ध्यान रखा गया है।

महिलाओं और पुरुषों का नया आउटफिट डिजाइन

महिला कर्मचारियों की यूनिफॉर्म को कुर्ती स्टाइल में डिजाइन किया गया है, जिसके साथ मॉडर्न जैकेट, स्कार्फ और पॉकेट स्क्वेयर जोड़े गए हैं।

महिलाओं के कपड़े और ग्राउंड स्टाफ की यूनिफॉर्म एयर इंडिया एक्सप्रेस की इन-हाउस डिजाइनर पूजा कृष्णन ने तैयार की है।

वहीं, पुरुषों के केबिन क्रू की यूनिफॉर्म को ‘ट्रेंट लिमिटेड’ के साथ मिलकर बनाया गया है।

लाल की जगह ‘एक्सप्रेस ब्लू’ कलर

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी लंबे समय से चली आ रही लाल रंग की पहचान को बदलकर अब ‘एक्सप्रेस ब्लू’ और ‘एक्सप्रेस ऑरेंज’ थीम अपनाई है।

अचानक हुए इस बदलाव और नीले रंग के नए कॉम्बिनेशन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

फैब्रिक में केले के रेशों का इस्तेमाल

यूनिफॉर्म सिर्फ दिखने में अच्छी नहीं, बल्कि बेहद आरामदायक भी है। इसके लिए कपड़े में बनाना क्रेप फैब्रिक यानी केले के प्राकृतिक रेशों से बना कपड़े का इस्तेमाल किया गया है।

यह कपड़ा हल्का, हवादार और टिकाऊ होता है। इससे एयरपोर्ट और उड़ानों के दौरान लंबी शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों को पूरे समय आराम मिलेगा और कपड़ों की फिटिंग भी बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + one =

Back to top button