फिर से जाग गया नेपाल, हर तरफ हो रही हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग;सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। नेपाल में एक बार फिर से हिंदू राष्ट्र की मांग तेज हो गई है। राजधानी काठमांडू की सड़कों पर सैकड़ों प्रदर्शनकारी इसके लिए नारे लगा रहे हैं। वे देश में फिर से राजशाही लागू करने की मांग कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, बुधवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे। वे प्रधानमंत्री ऑफिस और दूसरी सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।

इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बांस-बल्लों, आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। यह प्रदर्शन नेपाल की राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के नेतृत्व में हो रहा था। इस दौरान लोगों ने नारे लगाते हुए कहा, “हम अपने देश और राजा से अपनी जान से ज्यादा प्यार करते हैं। गणतंत्र को खत्म कर राजशाही की देश में वापसी होनी चाहिए।”

इससे पहले प्रजातंत्र पार्टी ने फरवरी में 40 पॉइंट का एक मैमोरैंडम भी PM ऑफिस को भेजा था। इसमें भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की मांग की गई थी। दरअसल, नेपाल में साल 2006 में राजशाही के खिलाफ विद्रोह तेज हो गया था। कई हफ्तों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद तत्कालीन राजा ज्ञानेंद्र को शासन छोड़कर सभी ताकत संसद को सौंपनी पड़ी।

साल 2007 में नेपाल को हिंदू से धर्मनिरपेक्ष देश घोषित कर दिया गया। इसके अगले साल आधिकारिक तौर पर राजशाही खत्म कर चुनाव कराए गए। इसी के साथ वहां 240 साल से चली आ रही राजशाही का अंत हो गया। तब से लेकर अब तक नेपाल में 13 सरकारें रह चुकी हैं। नेपाल नें पिछले कुछ समय से राजनीतिक तौर पर काफी अस्थिरता रही है।

PM प्रचंड ने चीन समर्थक ओली के साथ नया गठबंधन बनाया था
हाल ही में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने नेपाली कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ लिया था। उन्होंने केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (UML) के साथ मिलकर नई सरकार बनाई, जिसका रुख चीन समर्थक कहा जाता है।

- Advertisement -

Latest news

अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान; पुलिस, PAC और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में छूट मिलेगी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार ने सेना के अग्निवीरों को राज्य पुलिस की भर्ती में आरक्षण देने...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

IAS पूजा खेडकर विवाद के बीच UPSC अध्यक्ष मनोज सोनी ने दिया इस्तीफा 

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) के अध्यक्ष मनोज सोनी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा...

देश भर में भारी बारिश, यूपी- महाराष्ट्र समेत 11 राज्यों में अलर्ट, जानें मौसम का हाल

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड में सोमवार (22 जुलाई) को भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट है। मध्य प्रदेश...

डॉ. कलाम रत्न सम्मान के लिए संदीप का चयन

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि राजस्थान | दौसा जिले के सामाजिक कार्यकर्ता, सामाजिक विषय लेखन साहित्यकार, महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य...

पुणे में 57 साल बाद 114mm बारिश;महाराष्ट्र के कई जिलों में तेज बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ महाराष्ट्र के कई जिलों में तेज बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। राज्य के 18 जगहों...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here