hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
भोपालमध्यप्रदेश

गोंडवाना एक्सप्रेस में युवती बिना बताए घर से निकली, TT ने परिजनों से मिलाया 

टिकट जांच के दौरान सहयात्री ने कर्मचारियों को सूचना दी।

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में टिकट जांच कर्मचारियों की सजगता से घर से बिना बताए ट्रेन में सफर कर रही एक युवती को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचा दिया गया गोंडवाना एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान मिली सूचना के बाद कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवती की पहचान की और उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया। पूरी यात्रा के दौरान युवती की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। यह घटना गाड़ी संख्या 12409 गोंडवाना एक्सप्रेस की है। इटारसी से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच टिकट जांच के दौरान एक सहयात्री ने उप मुख्य टिकट निरीक्षक राजेंद्र बैरवा और वरिष्ठ मुख्य वाणिज्य टिकट परीक्षक विजय मनराल को युवती के बारे में जानकारी दी।

पूछताछ में पता चला कि वह बिना बताए घर से निकली थी। इसके बाद भोपाल और झांसी कंट्रोल को सूचना दी गई। युवती को एस-3 कोच में सुरक्षित निगरानी में रखा गया और झांसी स्टेशन पहुंचने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की मौजूदगी में उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − fourteen =

Back to top button