गुना का एक सनसनीखेज मामला, एक युवक ने गांव के दूसरे युवक को बेरहमी से मारा, बॉडी को काट कर नदी में फेंका

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । गुना के आरोन में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक को गांव का ही दूसरा युवक अपने साथ बाइक पर ले गया और उसकी हत्या कर दी। मामला दशहरे के दिन का है, लेकिन खुलासा अब हुआ है। युवक का शव अभी तक नहीं मिला है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोन के क्षेत्रपाल गांव का रहने वाला सुनील अहिरवार 5 अक्टूबर से गायब था। उसके भाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी। परिवार वालों ने गांव के एक युवक पर शंका जाहिर की थी। आरोपी शिवकुमार ने पुलिस को बताया- दशहरे का दिन था। मैं सुनील को बाइक पर बैठाकर साथ में ले गया था। हम दोनों गांव के ही पास सिंध नदी के किनारे पहुंचे थे। मैंने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मैं वहां से भाग निकला। 3-4 दिन बाद जब मैं उसी जगह पहुंचा, तो सुनील की बॉडी डिकंपोज होना शुरू हो गई थी। मैंने उसकी बॉडी के टुकड़े किए। इसके बाद उन टुकड़ों को बोरे में भरा और नदी में फेंक दिया। तात्कालिक विवाद की ही बात पता चली है। पुलिस सिंध नदी में बॉडी ढूंढ रही है। इस पूरी घटना में अवैध संबंध की बात भी सामने आई है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

- Advertisement -

Latest news

अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान; पुलिस, PAC और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में छूट मिलेगी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार ने सेना के अग्निवीरों को राज्य पुलिस की भर्ती में आरक्षण देने...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

रूस की अदालत ने अमेरिकी पत्रकार को सुनाई 16 साल की सजा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ रूस की जेल में 479 दिनों से कैद अमेरिकी पत्रकार इवान गेर्शकोविच को 16 साल जेल की सजा सुनाई...

संगठन की अनोखी पहल

राष्ट्र आजकल/प्रवीण कुमार नागले/खातेगाँव देवास भारतीय जनता पार्टी की पहल बुथ इस्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम...

नेपाल के सौर्य एयरलाइन का प्‍लेन 21 साल था पुराना, 18 कर्मचारियों की मौत

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I नेपाल की राजधानी काठमांडू में बुधवार सुबह एक विमान क्रैश हो गया है। प्लेन में सवार 19...

डॉ. कलाम रत्न सम्मान के लिए संदीप का चयन

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि राजस्थान | दौसा जिले के सामाजिक कार्यकर्ता, सामाजिक विषय लेखन साहित्यकार, महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here