hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मनोरंजन

गुस्से में दिया जवाब- ‘मैं प्राउड हिंदू हूं’ ‘नमाज के फायदे’ बताने पर शार्क टैंक की जज को मिलीं भद्दी गालियां,

मशहूर बिजनेस वूमेन नमिता थापर (Namita Thapar) को नमाज के फायदे बताने वाला वीडियो शेयर करने के बाद जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है। नमिता ने इस वीडियो में कहा कि धर्म का अर्थ सम्मान करना होता है, क्या आप इस तरह सम्मान करते हो?

पिछले तीन हफ्तों से लोग मुझे लगातार गालियां निकाल रहे हैं। महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ तो सब बोलते हैं, लेकिन जब इस तरह मेरी और मेरी मां की बेइज्जती होती है, तब कोई नहीं बोलता। सब चुप हो जाते हैं। क्यों?

हेल्थ बेनेफिट्स और सूर्य नमस्कार का जिक्र

नमिता ने कहा, ‘मैं एक हेल्थ केयर प्रोफेशनल हूं। हिंदू धर्म पर न जानें कितनी ही रील बनाई हैं, हेल्थ बेनेफिट्स की बात कही है, लेकिन वो किसी को नजर नहीं आया। मैं सूर्य नमस्कार पर भी रील बनाती हूं, तब तो कोई कुछ नहीं कहता। अब क्या प्रॉब्लम हो गई।’

नमिता ने बताया कि उन्होंने जब सूर्य नमस्कार के फायदों के बारे में बात की थी तब तो किसी को आपत्ति नहीं थी। अब, जब नमाज के बारे में बात की है तो लोग मुझे लगातार गालियां दे रहे हैं। किसलिए? नमाज से होने वाले फायदों की बात करने के लिए?

नमाज के साइंटिफिक फायदे और ट्रोलिंग

दरअसल, 25 मार्च को नमिता ने एक वीडियो रील शेयर की थी। जिसमें उन्होंने दिन में पांच बार नमाज पढ़ने के साइंटिफिक फायदे बताए थे, ये भी बताया था कि इसे पढ़ना हमारे शरीर और दिमाग के लिए कितना लाभदायक है। नमिता ने ये रील ईद सेलिब्रेशन के बाद शेयर की थी। जिसके बाद ट्रोलर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया। अब उन्होंने इसका जवाब देते हुए एक वीडियो साझा किया है, साथ ही ये भी कहा है कि इसे वायरल करके दिखाओ।

ट्रोलर्स को नमिता का करारा जवाब

नमिता ने ट्रोलर्स से कहा- तो, इसलिए मेरे सभी ट्रोल्स, प्लीज कॉन्टिन्यू रखें लेकिन ये भी याद रखें, भगवान सबको देख रहा है। नेगेटिव रील तो मेरी बहुत वायरल हो गईं। अब ये वाली भी कर देना। मशहूर बिजनेस वूमेन नमिता थापर को अपने लेटेस्ट बयान की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

नमिता ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम रील शेयर कर नमाज के फायदे बताए जिसके बाद ट्रोलर्स ने उन्हें भद्दी गालियां निकालीं। अब नमिता ने इसे लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है, उन्होंने कहा- वो एक प्राउड हिंदू हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =

Back to top button