hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
इंदौरमध्यप्रदेश

इंदौर में PWD की महिला इंजीनियर ने लगाई फांसी

भाई के मुताबिक पति शराब पीता और शक करता था 

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि,इंदौर। लोक निर्माण विभाग में पदस्थ इंजीनियर आरती यादव ने शुक्रवार को शासकीय क्वार्टर में फांसी लगा ली। स्वजन ने आरती के इंजीनियर पति निलेश यादव पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आरती की दो लड़कियां है। लड़का न होने के कारण निलेश परेशान करता था। आरती और निलेश आठ दिन पूर्व ही शासकीय क्वार्टर में शिफ्ट हुए थे। भाई उपेंद्र जरिया के मुताबिक निलेश शराब पीता है और आरती पर शक करता है। परेशान होकर वह अभिनंदन नगर(सुखलिया) स्थित मायके में आ गई थी। क्वार्टर आवंटित होने पर दोनों आठ दिन पूर्व ही शिफ्ट हुए।

सुबह आरती ने दोनों बेटियों को तैयार कर स्कूल भेजा था। करीब 11 बजे निलेश के विवाद करने पर नींद की गोलियां खाली और दरवाजा बंद कर दुपट्टे से फांसी लगा ली। एक अन्य क्वार्टर में काम कर युवकों ने दरवाजा तोड़ा और फंदे से उतार कर सीपीआर देकर अस्पताल पहुंचाया। निलेश ने तो आरती के स्वजन को सूचना भी नहीं दी। चालक दीपक ने काल लगाया तो तत्काल अस्पताल पहुंचे। आरती को पांचवीं मंजिल स्थित आइसीयू में भर्ती कर रखा है। पुलिस और फोरेंसिक अफसर भी मौके पर पहुंचे और रुम की तलाशी ली। उपेंद्र के अनुसार निलेश बहन पर शक भी करता था।

बात करने पर सवाल करता था। आरती ने दो बेटियों को जन्म दिया था। शासकीय कर्मचारी होने के कारण तिसरी संतान नहीं कर सकते थे। इस कारण भी निलेश परेशान करता था। टीआई सुरेंद्र सिंह रघुवंशी के अनुसार आरती की हालत गंभीर है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। निलेश ने प्रताड़ना से इनकार किया है। पुलिस मोबाइल की जांच कर रही है। इसके पूर्व आरती ने कोई शिकायत भी नहीं की थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 9 =

Back to top button