जम्मू से कल रवाना होगा पहला जत्था, 29 से शुरू होगी यात्रा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है। तीर्थयात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को कश्मीर पहुंचेगा। यहां से वे उत्तर कश्मीर बालटाल और दक्षिण कश्मीर अनंतनाग बेस कैंप जाएंगे। शुक्रवार को सुरक्षा काफिले के साथ सभी तीर्थयात्री घाटी के लिए रवाना होंगे और शनिवार (29 जून) को अमरनाथ के दर्शन करेंगे।

अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत बुधवार से हो गई है। जम्मू के SDM ने बताया कि सरस्वती धाम सेंटर से ऑफलाइन टोकन दिया जा रहा है। यात्रा की शुरुआत से पहले ही साधु-संत जम्मू पहुंचने लगे हैं।

एसएसपी ट्रैफिक नेशनल हाईवे रोहित बसकोत्रा ​​के मुताबिक ट्रैफिक पर निगरानी के लिए उधमपुर से बनिहाल तक 10 हाई-एंड कैमरे लगाए हैं। इनमें उधमपुर के जाखनी क्षेत्र, दलवास, खोनी नाला, मेहर, बैटरी चश्मा, नचलाना, बनिहाल चौक, सुरंग-5, शालीगढ़ी और कटपॉइंट जैसे स्पॉट शामिल हैं।

यातायात पुलिस ने अमरनाथ यात्रा के दौरान नेशनल हाईवे पर आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए एक सलाह भी जारी की है, जिसमें लेन ड्राइविंग पर जोर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने पर बड़ा जुर्माना लगाया जाएगा।

जम्मू में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुईं मुठभेड़ के चलते यात्रा रूट्स पर सुरक्षा कड़ी सुरक्षा की गई है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए दोनों रूट के हाई सिक्योरिटी पॉइंट्स पर पुलिस की 13, SDRF की 11, NDRF की आठ, BSF की चार और CRPF की दो टीमों की तैनाती है।

वहीं, श्राइन बोर्ड ने पहली बार मेडिकल व्यवस्थाएं बढ़ाई हैं। बालटाल और चंदनबाड़ी में 100-100 ICU बेड, एडवांस उपकरण, एक्स-रे, अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन, क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट, कार्डियक मॉनिटर, लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट से लैस दो कैंप अस्पताल तैयार किए हैं। यहां हवा में ऑक्सीजन कम रहती है, इसलिए यात्रा मार्ग पर 100 स्थाई ऑक्सीजन बूथ और मोबाइल ऑक्सीजन बूथ रहेंगे। पवित्र गुफा, शेषनाग और पंचतरणी में तीन छोटे अस्पताल होंगे।

- Advertisement -

Latest news

सरकारी कर्मचारी ने जमीन संबंधी फरियाद लेकर पहुंची महिला से की अभद्रता, सरेआम थप्पड़ बरसाए और जूते से पिटाई की

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद तहसील में सरकारी कर्मचारी ने सोमवार दोपहर जमीन संबंधी फरियाद लेकर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

देश के कई राज्यों में सर्दी का असर,17 राज्यों में कोहरा, UP में ट्रेनें-फ्लाइट लेट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I देश के कई राज्यों में सर्दी का असर है। 17 राज्यों में रविवार सुबह घना कोहरा भी...

सोने की कीमत में उछाल, चांदी के भाव में गिरावट, जानिए नया रेट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 21 जनवरी को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA)...

बिजली के पोल अलग किये बिना सीसी रोड का निर्माण

राष्ट्र आजकल/रिजवान मंसूरी/सिहोरा जबलपुर सिहोरा! आम आदमी पार्टी सिहोरा द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिहोरा को ज्ञापन के माध्यम...

मंत्री विधायक ने गौशाला में चिकित्सा केंद्र और ट्राली सह पशु वाहन का शुभारंभ किया

राष्ट्र आजकल/ मुकेश बैरागी/ जिला ब्यूरो भोपाल बैरसिया। मप्र शासन पशु पालन और डेयरी विभाग के मंत्री लखन पटेल...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here