hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
देश
Trending

जम्मू-कश्मीर में बादल फटा, बाढ़ जैसे हालात:दिल्ली में बारिश से 11 फ्लाइट डायवर्ट, MP में आंधी-बारिश

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के बटोही इलाके में गुरुवार को बादल फट गया। इसके बाद इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए। पानी और मलबा रिहायशी क्षेत्र में घुस गया, जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा।

प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पहाड़ी ढलानों के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है।

दूसरी ओर, दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को केरल पहुंच गया। अगले 2-3 दिनों में इसके गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु तक पहुंचने की संभावना है। मानसून पूर्वोत्तर राज्यों और बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में भी आगे बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में अगले 7 दिनों के दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, मध्यप्रदेश में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई।

दिल्ली एनसीआर में भी तेज आंधी चली। कई जगह गाड़ियों के ऊपर पेड़ गिर गए। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण 11 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा।

तीन दिन देरी से पहुंचा है मानसून

इस साल मानसून केरल में सामान्य से 3 दिन देर से पहुंचा है। आमतौर पर यह 1 जून को केरल पहुंचता है। इसके बाद करीब डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर कर लेता है। मानसून की वापसी आमतौर पर 17 सितंबर के आसपास राजस्थान से शुरू होती है और 15 अक्टूबर तक पूरी हो जाती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 3 =

Back to top button