hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
भोपाल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का छलका दर्द…’सिंधिया को कांग्रेस से सब कुछ मिला, फिर भी ले गए विधायक’

पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह गुरुवार को बालाघाट पहुंचे। कांग्रेस जनसंपर्क कार्यालय वारासिवनी में पत्रकारवार्ता के दौरान उनका दर्द फिर छलक उठा। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस से सब कुछ मिला। इसके बावजूद वह पार्टी छोड़कर चले गए और अपने साथ विधायकों को भी ले गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें करोड़ों रुपये का बंटवारा हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्टी में नए लोगों को हमेशा मौका मिलना चाहिए। इसलिए मैं राज्यसभा में नहीं जाना चाहता। जब भी पार्टी मुझे जो आदेश करेगी, वही काम मैं करूंगा।

किसानों के बिजली बिल बढ़ते जा रहे हैं- दिग्विजय

लाड़ली बहना योजना के बारे में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक हाथ से पैसे निकाल रही है और दूसरे हाथों से बांट रही है। कमल नाथ की सरकार के समय 100, 200 या अधिकतम 300 रुपये बिजली बिल आता था। आज हजारों का बिल आ रहा है। किसानों के बिजली बिल बढ़ते जा रहा है। कृषि उपज का मूल्य कम होता जा रहा है, खरीदी नहीं हो रही है। भाजपा झूठा प्रचार तंत्र चलाना जानती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =

Back to top button