केरल के वायनाड में जानलेवा हुई बारिश, भूस्खलन से मलबे में दबे कई लोग

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I केरल के वायनाड में तेज बारिश की वजह से सोमवार देर रात 4 अलग-अलग जगहों पर लैंडस्लाइड हुई। इसमें 4 गांव बह गए। घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां भी बह गईं। अब तक 63 लोगों की मौत हो चुकी है। 116 अस्पताल में हैं, जबकि 400 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है। घटना देर रात 2 बजे की है।
रेस्क्यू के लिए SDRF और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। कन्नूर से आर्मी के 225 जवानों को वायनाड के लिए रवाना किया गया है। इसमें मेडिकल टीम भी शामिल है। इसके अलावा एयरफोर्स के 2 हेलिकॉप्टर भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भेजे गए हैं। हालांकि बारिश की वजह से दोनों हेलिकॉप्टर को कोझिकोड लौटना पड़ा।

वायनाड के 4 गांव- मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा में लैंडस्लाइड की घटना हुई है। 5 साल पहले 2019 में भी भारी बारिश की वजह से इन्हीं गांवों में लैंडस्लाइड हुई थी, जिसमें 17 लोगों की मौत हुई थी। 5 लोगों का आज तक पता नहीं चला। 52 घर तबाह हुए थे।

मुंडक्कई गांव में सबसे ज्यादा नुकसान, यहां 250 लोग फंसे
वायनाड का मुंडक्कई गांव लैंडस्लाइड की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां रेस्क्यू टीम अब तक नहीं पहुंच सकी है। NDRF की एक टीम पैदल चलते हुए यहां तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मुंडकाई में करीब 250 लोगों के फंसे होने की खबर है। यहां कई घर बह गए है। यहां 65 परिवार रहते थे। यहीं पास के एक टी एस्टेट के 35 कर्मचारी भी लापता हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष समशाद मरईक्कर ने बताया कि मुंडक्कई सड़क मार्ग से पहुंचा नहीं जा सकता है। मोबाइल नेटवर्क भी ठप है। चूरलमाला गांव में भी नुकसान ज्यादा है। यहां रेस्क्यू जारी है। यहां कई घर बह गए हैं। कई लोगों को बचाया गया हैं, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे। ये एक होमस्टे में रुके थे। यहां रेस्क्यू टीम एक-एक घरों की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Latest news

Bästa casinosidor med svensk spellicens: Säkerhet och spelglädje 2024

Bästa casinosidor med svensk spellicens: Säkerhet och spelglädje 2024Letar du efter de bästa casinosidorna med svensk spellicens för 2024? Då är du på rätt...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Hesabınıza Ve Kayıt Ekranına Erişin

"mostbet Oyun Hesabınıza Get Access Yapmanın YollarıContentPopüler The Majority Of Bet OyunlarMostbet Giriş EkranıMostbet E Nasıl Üye Ola Bilirim? Para Yatirmadan BonusMobil Uygulama Özelliklerine...

Обзор Официального Сайта Букмекерская Контора Мостбет Бонусы

Букмекерская Контора Mostbet: лучшие Коэффициенты И духовный Ставок В реальном Времени ОнлайнContentМетод 3: Регистрация Через Электронную ПочтуПочему Сайт Mostbet Может Быть Заблокирован?Про МостбетКак Зарегистрироваться...

Casino Scientif Svensk Licens 2025 70+ Spelbolag Listade

"Online Casino Med Svensk Licens Lista Med Samtliga Svenska CasinonContentKom Igång På Svenska Casinon Med LicensPå Living Room Här SidanEn Komplett Guide För Svenska...

Gates Of Olympus Oyna Çevrimiçi ️ Demo Slot Ve Strateji”

Demo Oyunu Ve Nakit OyunuContentGates Of Olympus Demo OynaOyunun Çarpan Özellikleri Nelerdir? Gates Regarding Olympus Slot Makinesinin EksileriBonus Satın AlGüvenilir Geliştirici: Pragmatic PlayOyun ÖzellikleriÇevrimiçi...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here