hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

धर्म

किस्मत चमकने से पहले मिलते हैं ये महत्वपूर्ण संकेत, क्या आपके घर भी होने वाली हैं धन की वर्षा?

 

हर व्यक्ति के मन में यह कामना होती है कि उसके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे और उसे कभी आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। शास्त्रों और ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, धन की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी जब भी किसी भक्त पर प्रसन्न होती हैं या किसी के घर में वास करने वाली होती हैं, तो वे साक्षात प्रकट होने से पहले कुछ विशेष संकेत जरूर देती हैं। शकुन शास्त्र के इन छोटे लेकिन महत्वपूर्ण संकेतों को समझकर आप जान सकते हैं कि आपकी किस्मत कब चमकने वाली है।

प्रकृति और पशु-पक्षियों के माध्यम से संकेत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जीव-जंतुओं की कुछ गतिविधियां धन के आगमन की ओर इशारा करती हैं। यदि आपके घर की छत या बालकनी में चिड़िया या गौरैया अपना घोंसला बना ले, तो इसे अत्यंत शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि जल्द ही आपके घर में धन की वर्षा होने वाली है। इसी तरह, यदि घर में काली चींटियां अचानक गोल घेरा बनाकर कुछ खाती हुई दिखाई दें, तो यह आर्थिक स्थिति में सुधार और सुख-साधनों में वृद्धि का सूचक है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − seven =

Check Also
Close