केएल राहुल राजकोट टेस्ट से बाहर, उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल स्क्वॉड में शामिल

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बैटर केएल राहुल राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया गया हैं। BCCI ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की।

राहुल फिलहाल नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब कर रहे हैं। पहले टेस्ट के बाद केएल राहुल को थाई में दर्द की शिकायत आई थी। राहुल पहले टेस्ट में इंजर्ड होने के बाद दूसरा मुकाबला नहीं खेल सके थे।

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में 15 फरवरी से खेला जाएगा।

पडिक्कल के पास डेब्यू का मौका
कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल के पास भारतीय टेस्ट टीम में डेब्यू का मौका है। पडिक्कल इससे पहले भारत के लिए टी-20 क्रिकेट खेल चुके हैं। पडिक्कल कर्नाटक के टॉप प्लेयर्स में से एक हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 31 मैचों में इनके 2227 रन हैं, जिसमें 12 अर्धशतक और 6 शतक शामिल हैं। इस रणजी सीजन में अब तक देवदत्त पडिक्कल ने 92.66 की औसत से 556 रन बनाए हैं।

केएल राहुल के साथ ही रवींद्र जडेजा भी बेंगलुरु में NCA की निगरानी में हैं, जहां वे रिकवरी कर रहे हैं। दोनों की फिटनेस रिपोर्ट अभी नहीं आई है। जडेजा हैदराबाद टेस्ट के चौथे दिन इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स के डायरेक्ट हिट से रन आउट हो गए थे। पवेलियन लौटने के दौरान उन्हें चलने में दिक्कतें हुई थीं।

श्रेयस अय्यर को पीठ दर्द की वजह से टीम से बाहर रखा गया है। उन्होंने दूसरे टेस्ट के बाद पीठ में दर्द की शिकायत की थी। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अय्यर को खराब प्रदर्शन के कारण बाहर किया गया है। वे शुरुआती 2 टेस्ट में कुछ खास नहीं कर सके थे। 4 पारियों में एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके थे।

टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है टीम
5 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। इंग्लैंड ने हैदराबाद में पहला मुकाबला 28 रन से जीता था। विशाखापट्‌टनम में दूसरा मुकाबला भारत ने 106 रन से जीता। 15 फरवरी से तीसरा टेस्ट राजकोट में खेला जाएगा। चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची और 7 मार्च से 5वां टेस्ट धर्मशाला में होगा।

- Advertisement -

Latest news

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Objevte kouzlo moderního hraní v spinanga online kasinu

Objevte kouzlo moderního hraní v spinanga online kasinu Obsah Úvod do spinanga online kasina ...

Slottica co to jest oraz jakie są najczęściej zadawane pytania

Slottica co to jest oraz jakie są najczęściej zadawane pytaniaSlottica to popularna platforma hazardowa online, która zdobywa coraz większą popularność w Polsce i na...

Best On-line Casinos Australia 2025 Top Australian Gambling Establishment Sites

Australia's #1 Online Casino Guide 2025ContentReal Money Games At Online CasinosPayment Options At Top Australian Casinos OnlinePopular Payment Options Regarding Australian PlayersCompare Australia’s Best...

Sicheres Welches Sportwetten ohne Oasis für deutsche Spieler auswählen

Sicheres Welches Sportwetten ohne Oasis für deutsche Spieler auswählenDie Auswahl sicherer Sportwettenanbieter ohne Ausweisprüfung durch das sogenannte "OASIS"-System ist für viele deutsche Spieler von...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here