hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
उत्तर प्रदेश
Trending

मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट! यूपी में बिगड़ा मौसम:40 किमी की स्पीड से चलेंगी हवाएं

पश्चिमी यूपी में मौसम अचानक बदल गया है। बुलंदशहर में तेज बारिश हुई है। मेरठ में बादल छाए हैं। संभल, गाजियाबाद और अमरोहा में तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज यानी 18–19 फरवरी को बारिश-ओलों का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पश्चिमी यूपी के 13 जिलों में बारिश हो सकती है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली कड़कने और ओले गिरने की भी संभावना है।

मंगलवार की बात करें तो 31.6 डिग्री के साथ बांदा सबसे गर्म जिला रहा। 31.2 डिग्री के साथ हमीरपुर दूसरे स्थान पर और 31 डिग्री के साथ प्रयागराज तीसरे स्थान पर रहा। सबसे कम तापमान 15.4 डिग्री इटावा में रिकॉर्ड किया गया।

बारिश हुई तो फसलों को होगा नुकसान अगर तेज हवा के साथ बारिश हुई तो गेहूं और सरसों की फसल गिर सकती है। इससे दाने कमजोर हो जाएंगे और पैदावार पर असर पड़ेगा। इसलिए मौसम विभाग ने किसानों को अलर्ट रहने को कहा है और खुले स्थानों पर कटी हुई फसलों को रखने से मना किया है।

बुधवार को कानपुर, मेरठ समेत कई शहरों में सुबह हल्के बादल छाए रहे। वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के कारण राजस्थान का मौसम बदल गया है। जयपुर, अलवर, टोंक सहित कई जिलों में बुधवार सुबह बरसात हुई। जयपुर शहर के आसपास के इलाकों में ओले भी गिरे। तापमान में गिरावट के साथ हवा में भी ठंडक बढ़ गई है।

वहीं, उत्तराखंड में भी आज, 18 फरवरी को 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके शामिल है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − six =

Back to top button