hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

मध्यप्रदेश

मधुमक्खियों के हमले से 24 भेड़ों की मौत और चरवाहा भी गंभीर रूप से घायल

तिलावद पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सलकनखेड़ी में मधुमक्खियों के हमले से 24 भेड़ों की मौत हो गई और चरवाहा गंभीर घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल कुछ दिन पहले भी एक घटना में 220 भेड़ों की मौत हो गई थी। ऐसे में राजस्थान से आए चरवाहे दुखी हैं। उनका कहना है कि दोनों घटनाओं से उन्हें काफी नुकसान हुआ है।

उन्होंने प्रशासन से मुआवजा के रूप में राहत देने की गुहार लगाई है। जानकारी अनुसार मृत भेड़ ग्राम सकलनखेड़ी क्षेत्र में मौके पर ही पड़ी हैं। घायल चरवाहे हरतीगा रामदेवासी निवासी ग्राम काम्बा, तहसील आहोर, जिला जालौन राजस्थान का सीहोर में अस्पताल में उपचार चल रहा है। हरतीगा तीन साथियों के साथ मध्य प्रदेश में 350 भेड़ें लेकर आया था, किंतु दो हादसों में उसकी 250 से ज्यादा भेड़ की मौत हो गई है।

राजस्थान के चरवाहे भेड़ों को लेकर एमपी में आते हैं

तिलावद पुलिस चौकी को मामले की जानकारी लगी। पशु चिकित्सक को सूचना देकर मौके पर भेजा गया। चिकित्सक ने टीम के साथ भेड़ों का पोस्टमार्टम किया। चौकी प्रभारी घनश्याम बैरागी ने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराया गया।

राजस्थान के चरवाहे भेड़ों को लेकर प्रदेश में आते हैं। हरतीगा राम ने बताया कि तीन साथियों के साथ तीन माह भेड़ों के साथ मध्य प्रदेश में हैं। 25 फरवरी को साप्ताहिक बाजार से खरीदी गई मिलावटी हल्दी खिलाने के बाद 220 भेड़ों की मौत हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 20 =

Check Also
Close