नगर निगम एवं पुलिस टीम ने अवैध रूप से संचालित होने वाले बूच़डखानों पर छापेमार कार्रवाई की

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, उज्जैन। नगर निगम एवं पुलिस टीम ने शनिवार को तड़के 4 बजे अवैध रूप से संचालित होने वाले बूच़डखानों पर छापेमार कार्रवाई की है। 11 स्थानों पर दबिश देते हुए 60 पाड़ों को जब्त किया है। इसके अलावा एक क्विंटल से ज्यादा कटा हुआ मांस फ्रीजर से बरामद किया है। उसे भी सील किया गया। कार्रवाई में 40 से ज्यादा नगर निगमकर्मी तथा 30 पुलिसकर्मी शामिल थे। महाकाल पुलिस ने बताया कि लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि बेगमबाग, तोपखाना तथा खंदार मोहल्ला क्षेत्र में अवैध बूचडखाने संचालित किए जा रहे हैं। यहां पाड़ों को काटकर उनके मांस विक्रय किया जाता है। इस पर शनिवार तड़के करीब 4 बजे नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बूचड़ खानों पर दबिश दी है। अधिकारियों ने मौके से 60 से ज्यादा पाड़ों को जब्त किया तथा फ्रीजर में रखा एक क्विंटल से ज्यादा कटा हुआ मांस भी बरामद किया है। इसके साथ ही उपकरणों को भी जब्त किया गया। जिसमें तराजू, बांट, कटर मशीन शामिल है। सीएसपी ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि बूचड़खाने संचालित करने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। वहीं निगम अधिकारियों का कहना है कि बूचड़खाने संचालित करने वाले लोगों के अवैध अतिक्रमण पर भी जल्द बुलडोजर चलाया जाएगा।

- Advertisement -

Latest news

अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान; पुलिस, PAC और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में छूट मिलेगी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार ने सेना के अग्निवीरों को राज्य पुलिस की भर्ती में आरक्षण देने...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

डॉ. कलाम रत्न सम्मान के लिए संदीप का चयन

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि राजस्थान | दौसा जिले के सामाजिक कार्यकर्ता, सामाजिक विषय लेखन साहित्यकार, महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य...

पुणे में 57 साल बाद 114mm बारिश;महाराष्ट्र के कई जिलों में तेज बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ महाराष्ट्र के कई जिलों में तेज बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। राज्य के 18 जगहों...

रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित

राष्ट्र आजकल/सुनील राजपूत/डूंगरिया बैरसिया सिविल अस्पताल बैरसिया की रोगी कल्याण समिति के बैठक गुरुवार को आयोजित की गई बैठक...

लेखिका अदिति जैन शैली ने अपना पहला उपन्यास ” From shadow to sunshine” जारी किया

19 वर्षीय अदिति जैन की अंधकार से प्रकाश तक की प्रेरक यात्रा ने साहित्य जगत में तहलका मचा दिया
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here