hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
छत्तीसगढ़बिलासपुर

नाले में मिला महिला का शव, अर्धनग्न अवस्था में मिली मृतका

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, छत्तीसगढ़ / बिलासपुर। बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे परिक्षेत्र में स्थित तितली चौक के पास मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव नाले में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतका की शिनाख्त के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं।

तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि मृतका की तस्वीर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के साथ-साथ आसपास के थानों में भी भेजी गई है। इसके अलावा दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान भी कराया जा रहा है, ताकि महिला की पहचान जल्द से जल्द हो सके।

उन्होंने बताया कि मृतका की शिनाख्त होने के बाद ही मौत के कारणों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 3 =

Back to top button