hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
इंदौर

नगर निगम की बैठक में कांग्रेस पार्षद ने वंदे मातरम गाने से किया इनकार, सभापति ने किया बाहर

इंदौर नगर निगम के बजट की बैठक के दौरान कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगा है। उन्होंने बैठक के दौरान वंदे मातरम गाने से इनकार कर दिया। कहा कि इस गाने पर मजबूर नहीं किया जा सकता, ऐसा कोई एक्ट नहीं है। इस दौरान भाजपा पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए हंगामा किया। जिस पर सभापति ने फौजिया शेख को सदन से बाहर कर दिया।

फौजिया ने कहा- इस्लाम में इसे नहीं बोल सकते

कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख ने कहा कि सदन में मेरे साथ जो व्यवहार हुआ है वो बहुत गलत है। हम लोग भी जानते हैं कि हमें संविधान ने पूरी छूट दी है कि कोई भी धर्म, कोई भी भाषा को उपयोग करने की। किसी भी तरह से यह नहीं है कि आप वंदे मातरम गाकर ही अपने हिंदुस्तानी या भारतीय नागरिक होने का प्रमाण दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे इस्लाम में इसे नहीं बोल सकते।

पार्षदों ने सभापति की कुर्सी के पास पहुंचकर किया हंगामा

इस दौरान इंदौर नगर निगम के सदन में गद्दार और कुत्ते भौकने के शब्दों पर भी हंगामा हुआ। पार्षद सभापति की कुर्सी तक पहुंच गए और विरोध करने लगे। गौरतलब है कि मंगलवार को निगम का बजट पेश किया गया था, इस दौरान भी भागीरथपुरा कांड को लेकर हंगामा हुआ था। पक्ष और विपक्ष के पार्षदों के बीच जमकर बहस हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − nine =

Back to top button