निर्वाचन परिणामों के सारणीकरण, एनकोर पोर्टल पर एंट्री तथा कम्यूनिकेशन से संबंधित प्रशिक्षण संपन्न

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल/ राहुल चौरसिया/जिला ब्यूरो मंडला

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के मतों की गणना 4 जून को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मंडला में की जाएगी। परिणामों के सारणीकरण, एनकोर पोर्टल पर एंट्री तथा कम्यूनिकेशन से संबंधित प्रशिक्षण जिला योजना भवन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में परिणामों सारणीकरण तथा पोर्टल एंट्री की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।


इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि मतों की गणना एवं उनका सारणीकरण पूरे निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, इसलिए इन कार्यों में अत्यधिक सावधानी बरते जाने की आवश्यकता है। निर्वाचन से संबंधित किसी भी कार्य में गलतियों के लिए कोई स्थान नहीं होता। उन्होंने नियुक्त अधिकारी, कर्मचारियों से आग्रह किया कि प्रशिक्षण के दौरान सारणीकरण तथा पोर्टल एंट्री की बारीकियों को समझें। अपनी शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान प्रशिक्षण के दौरान ही प्राप्त करें। इसी प्रकार कम्यूनिकेशन के लिए नियुक्त किए गए अधिकारी, कर्मचारी संसदीय क्षेत्र के अन्य जिलों से भी समन्वय करते हुए सूचनाओं के आदान-प्रदान को प्रभावी बनाएं। कलेक्टर ने सभी को निर्धारित समय से मतगणना स्थल पर पहुंचने तथा गोपनीयता को बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान,संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, उपसंचालक कृषि मधु अली, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मधु मिश्रा सहित संबंधित उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर वेद गुप्ता द्वारा पावरप्वाईंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से सारणीकरण एवं पोर्टल एंट्री से संबंधित जानकारियां प्रदान की गई।

- Advertisement -

Latest news

Site Estatal Da Mostbet País Brasileiro Apostas Esportivas At The Cassino No Brasil

Mostbet Brasil: Site Oficial, Inscrição, Bônus Fifteen 000r$ EntrarContentContatos E Apoio Ao Cliente Da Mostbet BrasilComo Apostar Em Esportes Com Mostbet? Mostbet – Site...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Casino Utan Svensk Licens Spela Utan Spelpaus

Spela Trots Spelpaus Maj 2025ContentFördelar Med Bettingsidor Utan Svensk LicensCasinon Med Licens Inom EuDessa Betalningsmetoder Mediterranean Bankid Fungerar Inte Hos Ett Casino Utan LicensNordiska...

Bästa Casinon Med Bankid Som Verifieringsmetod

Casino Utan Svensk Licens » Bästa Casinon I Avsaknad Av Spelpaus 2025ContentVanliga Farhågor Och Osanningar Omkring Casino Utan BankidBättre BonuserbjudandenHur Många Casinosidor Utan Bankid...

Fördelar med utländska casino Zimpler som betalningsmetod i Sverige

Fördelar med utländska casino Zimpler som betalningsmetod i SverigeZimpler som betalningsmetod har snabbt blivit populärt bland svenska spelare som föredrar utländska casinon. Det erbjuder...

Glücksrad Online Glücksrad Zum Drehen Für Zufällige Entscheidungen!”

"glücksrad » Anpassbares Werkzeug Für Zufällige AuswahlContentBeliebte RadwerkzeugeAlle ErgebnisseText/einträge In Dieses Rad EinfügenTeam-generatorPassen Sie Das Erscheinungsbild Sowie Die Einstellungen Kklk Entscheidungsrad AnRäder Ansammeln Und...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here