hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंविदेश
Trending

पाकिस्तान दुनिया का सबसे ज्यादा आतंकवाद प्रभावित देश: रिपोर्ट- 2025 में पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में 1139 लोगों की जान गई

पाकिस्तान अब दुनिया में आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है। इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में 1139 लोगों की जान गई, जो 2013 के बाद सबसे ज्यादा है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान में बढ़ते आतंक के पीछे कई संगठन हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम पाकिस्तानी तालिबान (TTP) है, जो पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन माना जा रहा है। इसके साथ ही बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) भी हमलों में शामिल रहा है।

2025 में TTP ने 595 हमले किए, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 24% ज्यादा हैं। इन हमलों का सबसे ज्यादा असर खैबर पख्तूनख्वा हुआ।

इसी बीच भारत के लिए राहत की खबर है। भारत में पिछले एक साल में आतंकी घटनाओं में करीब 43% की कमी दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 में 13वें स्थान पर है। इससे पहले भारत 11वें स्थान पर था।

लिस्ट के मुताबिक दक्षिण एशिया लगातार दसवें वर्ष आतंकवाद से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र बना हुआ है। पहली बार पाकिस्तान इस लिस्ट में टॉप पर है और आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया है। अफगानिस्तान में हालात में सुधार है और यह अब टॉप 10 देशों की लिस्ट से बाहर आ गया है।

दुनियाभर में 2025 में आतंकवाद से होने वाली मौतों में 28% की कमी आई है। आतंकी हमलों की संख्या भी लगभग 22% गिरकर 2,944 हो गई है। कुल मिलाकर इस साल 81 देशों में स्थिति सुधरी है, जबकि 19 देशों में स्थिति खराब हुई है।

पश्चिमी देशों में आतंकवाद से होने वाली मौतों में लगभग 280% तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। साथ ही यूरोपियन यूनियन की रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में 14 यूरोपीय यूनियन (ईयू) देशों में कुल 58 आतंकी हमले दर्ज हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 5 =

Back to top button